फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महराजगंज: अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे मासूम को छोड़ गई मां, चार दिन बाद थम गईं सांसें

Sat, 22 May 2021 03:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 May 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
Mother left son after get corona positive in maharajganj city hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

'इतना निर्दयी कैसे तुम मां हो गई मुझे आईसीयू में दर्द सहना काफी कठिन हो गया था। लेकिन तुम मुझे अकेला तड़पता छोड़कर चली गई।' यह कहना किसी और का नहीं बल्कि महराजगंज जिला अस्पताल के इंसेफेलाइटिस आईसीयू में भर्ती नेपाल के चार साल के मासूम का है। मासूम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मां उसे अस्पताल में छोड़कर लौट गई। उसके चार दिन बाद वह अस्पताल नहीं आई। जबकि मासूम अकेले जिंदगी और मौत से संघर्ष करता रहा। अंत में मासूम की गुरुवार रात को सांसें थम गई। मासूम की मौत के बाद भी अगर शनिवार यानी आज कोई परिजन अस्पताल नहीं पहुंचता है तो उसका अंतिम संस्कार प्रशासन की मौजूदगी में की जाएगी। तब तक मासूम का शव मोर्चरी में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल के इंसेफेलाइटिस आईसीयू में भर्ती यह मासूम नेपाल राष्ट्र के नवलपरासी जिला अंतर्गत एक गांव निवासी है। जिसे तेज बुखार के साथ जोर से झटका आ रहा था। जिसे इलाज के लिए बीते 12 मई को महराजगंज जिला अस्पताल लाया गया था।

Mother left son after get corona positive in maharajganj city hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वहीं चिकित्सकों ने इंसेफेलाइटिस का लक्षण देख मासूम को इंसेफेलाइटिस आईसीयू में भर्ती कर इलाज करना शुरू कर दिया। उसके बाद चिकित्सकों की जांच में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) की पुष्टि की गई। जबकि बीमारी के चलते मासूम बेहोश था।
Mother left son after get corona positive in maharajganj city hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चार दिन इलाज चलने के बाद भी बुखार कम नहीं हुआ तो 18 मई को उसकी कोरोना जांच की गई। इस दौरान मासूम की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जिसके बाद उसकी मां मासूम को छोड़ अस्पताल से वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother left son after get corona positive in maharajganj city hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
हालांकि इंसेफेलाइटिस वार्ड में लावारिस इस मासूम की देखभाल कई दिनों तक नर्सों के भरोसे चलता रहा। लेकिन चिकित्सकों और अस्पताल के स्टाफ नर्सों की लाख कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। मासूम ने इलाज के दौरान गुरुवार की रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Mother left son after get corona positive in maharajganj city hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि चिकित्सकों द्वारा मासूम को बचाने की काफी प्रयास की गईं। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं मृत मासूम के परिजनों का इंतजार शनिवार तक किया जाएगा। अगर कोई नहीं आता है तो तहसील प्रशासन की मौजूदगी में मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed