पंजाब में किसान आंदोलन के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त तो कुछ का मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।
किसान आंदोलन का असर: आज निरस्त रहेगी सहरसा-अमृतसर स्पेशल, कुछ खास ट्रेनों का बदला मार्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनका किया गया है मार्ग परिवर्तन
- अमृतसर से 7 मार्च को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल अमृतसर-तरनतारन-व्यास के रास्ते चलाई जाएगी।
- जयनगर से 7 मार्च को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल व्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलाई जाएगी।
- जयनगर से 7 मार्च को चलने वाली 04649 जयनगर-अमृतसर स्पेशल व्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलाई जाएगी।
- अमृतसर से 7 मार्च को चलने वाली 04674 अमृतसर-जयनगर स्पेशल अमृतसर-तरनतारन-व्यास के रास्ते चलाई जाएगी।
नौ को बढ़नी होकर जाएगी अवध स्पेशल
डोमिनगढ़-जगतबेला एवं चुरेब-मुंडेरवा रेलरूट पर लिमिटेड हाइट सब-वे निर्माण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।
इन ट्रेनों का किया गया है मार्ग परिवर्तन
- 9 मार्च को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 09037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी स्पेशल गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- 10 एवं 17 मार्च को काठगोदाम से प्रस्थान करने वाली 03020 काठगोदाम-हावड़ा स्पेशल गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- 10 एवं 17 मार्च को मथुरा से प्रस्थान करने वाली 05118 मथुरा-छपरा स्पेशल गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- 11 एवं 18 मार्च को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।
11 मार्च को नियंत्रित कर चलाई जाने वाली गाड़ियां
- 02512 त्रिवेंद्रम कोचूवेली-गोरखपुर स्पेशल एनईआर में 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल एनईआर में 55 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- 02563 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल एनईआर में 55 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- 05273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल एनईआर में 55 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- 02565 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल एनईआर में 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- 02512 त्रिवेंद्रम कोचूवेली-गोरखपुर स्पेशल एनईआर में 110 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल एनईआर में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- 02563 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल एनईआर में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- 02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल एनईआर में 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।