फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown: आज और कल पूरे शहर में लॉकडाउन, बाजार-दफ्तर रहेंगे बंद

Sat, 15 Aug 2020 03:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Aug 2020 03:59 PM IST
सार

  • कैंट, गोरखनाथ समेत चार थाना क्षेत्र से सोमवार को हट जाएगी पाबंदी
  • सोमवार से ही जिले में थानावार लॉकडाउन भी खत्म हो जाने के आसार

विज्ञापन
Today and tomorrow lockdown market-offices will be closed all over Gorakhpur city
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।

प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शुक्रवार की रात 10 बजे से 17 अगस्त की सुबह पांच बजे तक के लिए फिर से लॉकडाउन रहेगा। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि सड़क से लेकर चौराहों तक कड़ी निगरानी रहेगी। सभी कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। लोग घरों में ही रहें और इमरजेंसी की दशा में ही बाहर निकलें।

Trending Videos
Today and tomorrow lockdown market-offices will be closed all over Gorakhpur city
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।

इसी तरह आम आदमी के लिए भी स्वास्थ्य संबंधी, इमरजेंसी और रेलवे व एयरपोर्ट आने-जाने की छूट रहेगी। हालांकि उन्हें अपने पास टिकट रखना होगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े विभाग खुले रहेंगे। इनके अलावा सभी सरकारी-गैर सरकारी विभाग बंद रहेंगे।

Today and tomorrow lockdown market-offices will be closed all over Gorakhpur city
gorakhpur lockdown - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।

आवश्यक सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों, कोरोना वॉरियर, स्वच्छता कर्मी व डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े व्यक्तियों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। उनका आईडी कार्ड ही उनका पास होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today and tomorrow lockdown market-offices will be closed all over Gorakhpur city
gorakhpur lockdown - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।

वहीं कैंट, शाहपुर, गोरखनाथ और गुलरिहा थाना क्षेत्रों में भी सोमवार की सुबह लॉकडाउन की पाबंदी खत्म हो जाएगी। साथ ही जिले से थानावार लॉकडाउन की व्यवस्था की खत्म हो जाने की उम्मीद है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी निर्देश दे चुके हैं।

विज्ञापन
Today and tomorrow lockdown market-offices will be closed all over Gorakhpur city
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।

होगा सैनिटाइजेशन
लॉकडाउन के दौरान स्वच्छता और सैनिटाइजेशन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों के आवाजाही पर भी कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19/संचारी रोग सर्विलांस टीम के माध्यम से प्रत्येक घर में रहने वाले सभी सदस्यों की मेडिकल स्क्रीनिंग और सर्विलांस का अभियान यथावत जारी रहेगा। शहर में नगर निगम और गांवों में जिला पंचायतीराज विभाग, विशेष अभियान के तहत सफाई और सैनिटाइजेशन कराएगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed