फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: देश के दूसरे राज्यों में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, अब गोरखपुर में दिखानी होगी ये रिपोर्ट

Mon, 02 Aug 2021 07:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 02 Aug 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Those coming from other states will have to show RTPCR report
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई

दूसरे राज्यों से जिले में आने वाले लोगों को अब आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी। उन्हें कोविड का टीका लगा है या नहीं, इसका भी प्रमाण देना होगा। रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) टीम भी ऐसे लोगों की खोजबीन करते हुए लक्षण मिलने पर कोरोना जांच कराएगी। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग पुलिस की भी मदद लेगा। देश के दूसरे राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से शासन ने यह फैसला लिया है।



जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, त्रिपुरा जैसे राज्यों में लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में शासन ने यह फैसला लिया है कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोग एक सप्ताह के अंदर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट जांच कराने के बाद लेकर आएं। ऐसे लोगों की रिपोर्ट विभाग अपने स्तर से जांच करे और यह भी जानकारी ले कि उन्हें वैक्सीन लगी या नहीं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...

 

Those coming from other states will have to show RTPCR report
टीका लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी है। विभाग जल्द ही पुलिस की मदद से चेक प्वाइंट जैसे रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले लोगों की जांच कराएगा। आरआरटी को सक्रिय करते हुए बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच भी कराई जाएगी।  

 

Those coming from other states will have to show RTPCR report
कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टा प्लस - फोटो : iStock

डेल्टा, डेल्टा प्लस हो सकता है खतरनाक
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि अगस्त या फिर सितंबर माह में तीसरी लहर आ सकती है। यह लहर कितनी खतरनाक होगी, इसे बता पाना मुश्किल हैं। लेकिन दूसरे राज्यों और दूसरे देशों अमेरिका, यूरोप में जिस तरह से डेल्टा, डेल्टा प्लस ने तबाही मचाई है, उससे एक बात तो तय है कि तीसरी लहर में डेल्टा म्यूटेशन कहर बरपा सकता है। क्योंकि जिले में डेल्टा, डेल्टा प्लस और कप्पा वैरिएंट मिल चुके हैं। इसके अलावा कुशीनगर और महराजगंज में भी तीनों वैरिएंट के मरीज मिले हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Those coming from other states will have to show RTPCR report
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

बाहर से आने वाले लोगों की सूचना कंट्रोल रुम को दें
स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि बाहर से आने वाले लोगों की सूचना कंट्रोल रूम को जरूर दें। जिससे सही समय पर उनकी जांच कराते हुए यह पता किया जा सके कि उन्होंने टीका लगवाया है नहीं। पहली लहर में लोगों की सूचना पर कई लोगों की सही समय पर जांच और पहचान हो सकी थी। इसकी वजह से संक्रमण की स्थिति काफी हद तक थमी थी। दूसरी लहर में लोगों ने सूचना नहीं दी। इसकी वजह से महज 45 दिनों में कोरोना ने जबरदस्त कहर जिले में बरपाया था।

 

विज्ञापन
Those coming from other states will have to show RTPCR report
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगाया गया है। अब नए सिरे से स्वास्थ्य विभाग की टीम गैर राज्यों से आने वाले लोगों की आरटीपीसीआर जांच करेगी। साथ ही आरआरटी टीम को सक्रिय करते हुए गैर राज्यों से आने वाले लोगों की जांच कराई जाएगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed