सूर्य ग्रहण के दौरान दान पुण्य का फल अक्षय माना गया है। ऐसा कहा गया है कि जिस व्यक्ति को दान का फल मिलता है उसे जीवन में कभी किसी तरह का रोग नहीं होता है।
शास्त्रों के मुताबिक सूर्य ग्रहण के दौरान किया गया दान राहु, केतु और शनि के गलत प्रभाव को भी सही करने की क्षमता रखता है।
3 of 5
ज्योतिष पं. शरद चंद्र मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
पंडित शरद चंद्र मिश्र ने अमर उजाला संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया की यदि आप अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं और घर में पितरों की नाराजगी के चलते द्वेष का माहौल है। तो सूर्य ग्रहण के समय किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चमड़े के काले और भूरे रंग के जूते दान करें।
उन्होंने बताया कि दान करने से आपके घर मे शांति और खुशहाली आएगी। ऐसे में भगवान कुबेर खुश होंगे और घर में धन की वर्षा होगी। उन्होंने कहा कि घर में रखें बहुत अधिक जूते-चप्पल भी परेशानी का कारण होते हैं, जो इस्तेमाल में ना हों उनका दान कर दें।
5 of 5
solar eclipse
- फोटो : अमर उजाला।
पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि ग्रहण के समय मंदिर के कपाट बंद रहते हैं परन्तु मन्त्र जप का भी अत्यंत महत्त्व है। ग्रहण काल में किए जप का फल अनंत गुना प्राप्त होता है। अतः बहुत से लोग अपने अभीष्ट मन्त्रों का जप भी ग्रहण के दौरान करते हैं।