भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से सटे रूपनदेही जिले में लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार पर लापरवाही का आरोप लगा कर प्रदर्शन किया। विदेशों से मिले अनुदान के हिसाब की मांग कर रहे थे।
2 of 5
Indo nepal border
- फोटो : अमर उजाला।
प्रदर्शन करने वाले नेपाली नागरिकों को आरोप है कि सरकार कोरोना की रोकथाम और उपचार में प्रभावी कदम नहीं उठाई है। ऐसे में उन्होंने बैनर पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।
3 of 5
Indo nepal border
- फोटो : अमर उजाला।
रूपनदेही, बुटवल, भैरहवा, तानसेन सहित कई नगरों में स्थानीय नागरिकों ने बिना किसी राजनीतिक दल के बैनर के साथ सरकार की कमजोर नीति और कोरोना नियंत्रण की लचर तैयारी के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर आंदोलन में हिस्सा लेने का आह्वान करने वाले युवाओं ने विभिन्न नारों के साथ तख्तियां लेकर बुटवल में अस्पताल की लाइन से कुछ दूरी पर प्रदर्शन किया।
4 of 5
Indo nepal border
- फोटो : अमर उजाला।
छात्रों ने मांग किया कि महामारी को रोकने के लिए मिली सहायता राशि सरकार खर्च करे और उसका हिसाब सार्वजनिक करे। छात्रों ने 'हमारा देश जीवन से भी प्यारा है, यह मेरा नेपाल है' जैसे राष्ट्रीय गीत गाए।
5 of 5
Indo nepal border
- फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा कि वे किसी भी राजनीतिक दल का आह्वान करने के लिए नहीं बल्कि सरकार के गलत कामों की स्वतंत्र आलोचना करने के लिए सड़कों पर उतरे हैं। प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले छात्र सुशील आचार्य ने कहा कि सरकार महामारी को रोकने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठा रही है।