गोरखपुर में गुरुवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान तकरीबन 36 डिग्री दर्ज होने के बावजूद 49 डिग्री गर्मी का एहसास हुआ। बादल आए थे, लेकिन गोरखपुर के बजाय लखनऊ, बहराइच, सिद्धार्थनगर होते हुए नेपाल की ओर निकल गए। गोरखपुर में 18 जून से मानसून सक्रिय होने की संभावना है।
2 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इससे उमस और बढ़ेगी। दरअसल पूर्वी मध्यप्रदेश से लेकर तेलंगाना तक एक टर्फ लाइन जा रही है। वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
3 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
उड़ीसा में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इन सब वजहों से वायुमंडल में नमी बढ़ गई है। साथ ही चारों तरफ से हवाएं आकर गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में मिल रही हैं।
4 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवारमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि इन सभी सिस्टम के मिलने की वजह से शुक्रवार को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। दो से तीन मिलीमीटर बारिश हो सकती है। इसके बाद लगातार कुछ दिनों तक बारिश होगी जो मानसून के आने तक जारी रहेगा। गोरखपुर में 18 जून को मानसून आ जाएगा, लेकिन इसके पहले ही 15 और 16 जून को अच्छी खासी बारिश की संभावना है। इस दौरान 20 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।
5 of 5
gorakhpur news
- फोटो : amar ujala
बूंदाबांदी के बावजूद रहेगी गर्मी
शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी के बावजूद हीट इंडेक्स वाली स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री होने के बावजूद 47-48 डिग्री गर्मी का एहसास होगा।