{"_id":"6ac6b9db0feb7819df03e35f","slug":"the-agitation-continued-from-10-am-to-4-pm-regarding-pending-demands-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1478079-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एनएचएम संविदाकर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एनएचएम संविदाकर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने लंबित मांगों को लेकर बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चले प्रदर्शन में करीब 200 कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने मांगों के जल्द समाधान की मांग की।
संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक अशोक पांडेय ने बताया कि जिले में एनएचएम के करीब 1800 संविदाकर्मी हैं। इनमें करीब 500 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अलग आंदोलन कर रहे हैं, जबकि लगभग 1200 कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आंदोलन में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आंदोलन में चिकित्सक, आयुष चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, बीपीएमयू कर्मचारी, स्टाफ नर्स, संविदा एएनएम, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर, ऑप्टोमेट्रिस्ट और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगें लंबित हैं। उनका कहना है कि मांगों का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।