{"_id":"6ac6b9a552a47f24b7059a0f","slug":"women-danced-to-dandiya-colors-of-joy-abounded-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1478326-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डांडिया पर झूमीं महिलाएं, बिखरे उल्लास के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डांडिया पर झूमीं महिलाएं, बिखरे उल्लास के रंग
Thu, 08 Oct 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। अग्रवाल महिला समिति की ओर से नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं के लिए डांडिया धमाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां दुर्गा की आराधना और दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद डांडिया नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में महिलाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया की थाप पर नृत्य कर माहौल को उल्लास से भर दिया।
समिति की अध्यक्ष रजनी अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ आपसी प्रेम और सौहार्द को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में सावित्री दास, अमिता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, अंजना अग्रवाल, शर्मिला अग्रवाल और रेशमा जैन समेत पूर्व अध्यक्षों की मौजूदगी रही। शालू, श्वेता, श्रद्धा, पूजा, नेहा, शिखा, ममता, मधु आदि सदस्यों ने भी उत्साह से भाग लिया। अंत में विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।