Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Things went wrong over trivial matters; a small initiative brought everything back together.

Gorakhpur News: छोटी-छोटी बातों पर बिगड़ी बात, छोटी सी पहल से फिर साथ

Thu, 26 Nov 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 26 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Things went wrong over trivial matters; a small initiative brought everything back together.
महिला थाने में काउंसिलिंग से टूटने से बचाए जा रहे परिवार, 256 शिकायतें दर्ज, इसमें 230 मामले पति-पत्नी के विवाद से जुड़ेस
विज्ञापन

गोरखपुर। कई बार छोटी सी पहल और आपसी बातचीत छोटी-छोटी बातों पर बिखरते रिश्तों को फिर जोड़ देती है। गोरखपुर महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग के जरिये ऐसे ही दंपतियों के बीच सुलह कराई जा रही है। पिछले छह महीने में केंद्र पर 256 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 230 मामले पति-पत्नी के विवाद से जुड़े थे। ज्यादातर मामलों मे सुलह हो गई, 80 मामले लंबित हैं।
महिला थाना प्रभारी दीपशिखा रंजन के अनुसार, इनमें करीब 90 प्रतिशत यानी 230 मामले पति-पत्नी के बीच विवाद से जुड़े थे। संयुक्त परिवार में रहने को लेकर मतभेद भी झगड़े की प्रमुख वजह बनकर सामने आ रहे हैं। कई मामलों में पत्नी अलग घर में रहने की इच्छा जताती है, जबकि पति संयुक्त परिवार से अलग नहीं होना चाहता। इस मुद्दे पर दोनों के बीच तकरार बढ़ जाती है। काउंसिलिंग के दौरान दोनों पक्षों को एक-दूसरे की बात समझाने और विवाद सुलझाने की कोशिश की जाती है। हालांकि, 80 मामले अब भी लंबित हैं।
विज्ञापन

फिर साथ रहने को तैयार हुए दंपती
केस-1
गुलरिहा थाना क्षेत्र की एक महिला की शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में पति और सास से विवाद बढ़ने लगा। दोनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर महिला मायके चली गई। इसी साल अगस्त में मामला महिला थाने पहुंचा। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की काउंसिलिंग की गई। बातचीत के बाद सुलह हो गई और 19 सितंबर को दंपती फिर साथ रहने को राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
पिपराइच थाना क्षेत्र के एक युवक ने महिला थाने में शिकायत की कि उसकी सास पत्नी को भड़काती हैं। युवक का आरोप था कि पत्नी बिना बताए मायके चली जाती है। सात सितंबर को शिकायत मिलने के बाद दंपती को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। तीन बार बातचीत के बाद आठ अक्तूबर को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

रिश्तों में बातचीत की कमी बढ़ा रही विवाद
मनोचिकित्सक राजेश त्रिपाठी के अनुसार, रिश्तों में आपसी बातचीत और तालमेल की कमी विवाद की बड़ी वजह है। लोग अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय अहम को अधिक महत्व देने लगे हैं। कई बार इसी वजह से वे एक-दूसरे की बात सुनने और समझने को तैयार नहीं होते। परिवार को बचाने के लिए आपसी समझ, बातचीत और अपनी गलती स्वीकार करने की भावना जरूरी है।


बातचीत से नहीं बनती बात तो होती है कानूनी कार्रवाई
महिला थाना प्रभारी दीपशिखा रंजन के अनुसार, काउंसिलिंग के दौरान दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का मौका दिया जाता है। पुलिस की कोशिश रहती है कि आपसी बातचीत से विवाद सुलझ जाए। इस महीने अब तक 55 शिकायतें पहुंची हैं। इनमें 12 मामलों में दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई गई है। जब दोनों पक्ष एक-दूसरे की बात सुनने को तैयार नहीं होते और अपनी जिद पर अड़े रहते हैं तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed