फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर स्टेट्स... सुबह में पंचायत, दोपहर में हत्या, छात्र के मर्डर विरोध में पथराव

Sat, 27 Dec 2025 03:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Dec 2025 03:35 PM IST
सार

गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में कक्षा 11 के छात्र सुधीर उर्फ भोला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद शुक्रवार को इलाके में तनाव फैल गया।आरोपी के घर छात्र का शव रखकर ढाई घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान पुलिस के पसीने छूट गए।

विज्ञापन
student was shot dead In college leading to protests road blockades and stone-pelting in gorakhpur
gorakhpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गोरखपुर की नगर पंचायत पिपराइच में शुक्रवार दोपहर कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज के खेल मैदान में कक्षा 11 के छात्र सुधीर उर्फ भोला (17) की रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुधीर अपने चचेरे भाई गोलू को बाइक चलाना सिखा रहा था, तभी वहां पहुंचे हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोलू ने भागकर जान बचाई। वारदात के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव को बाइक पर लादकर आरोपी के घर पहुंच गए। वहां जमकर तोड़फोड़ और पथराव किया। इसके बाद हनुमान चौराहे पर सड़क जाम कर दी।


सूचना पर पहुंची पुलिस से धक्का-मुक्की भी की गई। आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। करीब ढाई घंटे तक हंगामे के बाद एसएसपी राजकरन नय्यर मौके पर पहुंचे और परिजनों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा। पुलिस ने चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
 
student was shot dead In college leading to protests road blockades and stone-pelting in gorakhpur
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिपराइच क्षेत्र के गढ़वा उर्फ मुंडेरी गांव निवासी सुधीर उर्फ भोला की मां राजकुमारी के मुताबिक, बेटे और उसके पड़ोसी दयानंद उर्फ छोटू के बीच पिछले दो-तीन दिनों से विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले एक दावत के दौरान भी दोनों में कहासुनी हुई थी। बताया गया कि दोनों पहले साथ-साथ सेना में भर्ती की तैयारी करते थे और कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज के मैदान में दौड़ का अभ्यास भी करते थे।
 
student was shot dead In college leading to protests road blockades and stone-pelting in gorakhpur
शव को साथी लेकर आरोपी के घर जाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह भी दोनों के बीच व्हाट्सएप स्टेट्स को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि सुधीर ने एक गीत की पंक्ति वाला स्टेट्स लगाया था, जिस पर कहासुनी बढ़ गई। दोपहर में सुधीर अपने चचेरे भाई को बाइक सिखाने के लिए कॉलेज के खेल मैदान पहुंचा। उसी दौरान दयानंद उर्फ छोटू अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और सुधीर के गले पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
student was shot dead In college leading to protests road blockades and stone-pelting in gorakhpur
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमलावरों ने गोलू पर भी फायरिंग की लेकिन वह शोर मचाते हुए भाग निकला। वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और विद्यालय को तत्काल बंद कर दिया गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव लेकर आरोपी दयानंद उर्फ छोटू के घर पहुंच गए। वहां जमकर हंगामा, तोड़फोड़ और पथराव किया। 
 
विज्ञापन
student was shot dead In college leading to protests road blockades and stone-pelting in gorakhpur
सुधीर हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। भीड़ ने दयानंद की मां को भी घेर लिया। कुछ लोग पुलिस वाहन के नीचे लेट गए, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए। पिपराइच पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि दो नामजद आरोपी और एक अज्ञात की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी और पीड़ित के घर पास-पास होने के कारण गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed