सहजनवां थाना क्षेत्र के जोगियाकोल गांव के पास 24 दिसंबर को कारपेंटर विशाल यादव की हत्या के मामले में पुलिस पर्दाफाश के करीब पहुंच गई है। शुरुआती जांच में जिस हत्याकांड का शक विशाल की गर्लफ्रेंड और उसके परिवार पर गया था, वह गलत निकला।
2 of 11
मृतक विशाल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जांच में सामने आया है कि विशाल की हत्या ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने ही की थी। शराब मंगाने के लिए रुपयों के विवाद में हत्या की वजह सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना की रात विशाल यादव ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के साथ बैठकर शराब पी रहा था।
3 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान और शराब मंगाने के लिए रुपयों को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक मजदूर ने रुपये देने से मना किया तो विशाल ने उसे थप्पड़ मार दिया और गाली-गलौज की। इससे नाराज होकर वहां मौजूद चार-पांच मजदूरों ने मिलकर विशाल पर हमला कर दिया।
4 of 11
मृतक विशाल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले गला दबाया गया और फिर उसका मुंह कीचड़ में दबा दिया गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को वहीं छोड़ दिया और अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले। पुलिस ने शुरू में मृतक की मां शकुंतला की तहरीर पर विशाल की प्रेमिका समेत उसके परिवार के तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया था।
5 of 11
मृतक विशाल यादव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालांकि, पूछताछ में तीनों लगातार खुद को निर्दोष बताते रहे। इसी बीच पुलिस की एक टीम दूसरे एंगल से भी जांच कर रही थी। जांच के दौरान एक मजदूर के बिहार भागने की सूचना मिलने पर पुलिस का शक गहराया। इसके बाद ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले चार मजदूरों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें घटना में उनकी संलिप्तता की पुष्टि हुई है। पांचवें आरोपी की तलाश में पुलिस टीम बिहार रवाना की गई है। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।