रामगढ़ताल में आयोजित सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का उद्घाटन बुधवार को प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। बृहस्पतिवार से सिंगल व डबल स्कल्स, कॉक्सलेस पेयर व कॉक्सलेस फोर की प्रारंभिक स्पर्धाएं शुरू हो जाएंगी।
रोइंग चैंपियनशिप: रामगढ़ताल की लहरों पर पदकों के लिए जोर-आजमाइश, खेल मंत्री ने कहा, UP के लिए ये बड़ी उपलब्धि
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:24 PM IST
सार
खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए बनाई गईं नीतियों से इस क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। जल्द ही रामगढ़ताल रोइंग समेत जल क्रीड़ा की गतिविधियों के एक बड़े केंद्र के रूप में स्थापित होगा और यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन