फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम सिटी के इस आईएएस के कामों को जानकर आप भी करेंगे गर्व, एक साल में बदल दी गोरखपुर की तस्वीर

Sat, 13 Feb 2021 02:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Feb 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
special success story of IAS Gaurav Singh Sogarwal help poor people during lockdown in gorakhpur
आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल। - फोटो : amar ujala

महज एक साल के कार्यकाल में गोरखपुर जिले के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल अलग छाप छोड़ गए। आमजन की सुविधा के लिए कई अनूठी पहल करने वाले 2017 बैच के आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल को अब शासन ने गोरखपुर मंडल के ही महराजगंज जिले में सीडीओ की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने शनिवार यानी आज पदभार संभाल लिया है।

special success story of IAS Gaurav Singh Sogarwal help poor people during lockdown in gorakhpur
आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल। - फोटो : अमर उजाला।

27 जनवरी 2020 को गोरखपुर जिले में एसडीएम सदर की जिम्मेदारी संभालते ही गौरव सिंह सोगरवाल ने अपनी जो प्राथमिकताएं गिनाईं थीं उसे अंजाम देने में अगले दिन से जुट गए। गोरखपुर पहल नाम से शुरू किए अभियान में उन्होंने शहर में करीब 80 एकड़ तो ग्रामीण क्षेत्रों में 350 एकड़ सरकारी जमीन से कब्जा हटाया। इनमें कई नजूल और सीलिंग की जमीन थी जिसपर सालों से कई प्रभावशाली लोगों का कब्जा था।

special success story of IAS Gaurav Singh Sogarwal help poor people during lockdown in gorakhpur
ताल सुमेर सागर की जमीन से अवैध कब्जा हटा।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

सोगरवाल ने दो दशक से अधिक समय से लंबित ताल सुमेर सागर की करीब 12 एकड़ जमीन भी कब्जामुक्त कराकर उसे फिर से ताल का स्वरूप दिया। गिनती के कुछ लोगों के काबिज रह गए हैं। 22 फरवरी को इन मामलों को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का कहना है कि यह फाइनल सुनवाई होगी और आदेश भी ऐतिहासिक आने की उम्मीद है। कोर्ट का यह आदेश नजीर बन सकता है, जिससे अन्य ताल-पोखरों पर से भी कब्जा हटाने की राह आसान होगी। उन्होंने बताया कि सुनवाई के संबंध में उन्होंने प्रशासन की तरफ से प्रतिशपथ पत्र समेत सभी जरूरी दस्तावेज कोर्ट को उपलब्ध करा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
special success story of IAS Gaurav Singh Sogarwal help poor people during lockdown in gorakhpur
कार्यभार ग्रहण करते नवागत सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल। - फोटो : अमर उजाला।

वहीं असुरन पोखरे की जितनी जमीन कब्जा हुई है, उसके बराबर सरकार को जमीन उपलब्ध कराने की भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राह आसान कर दी है। ताल की जमीन बेचने वाले परिवार ने छह जगहों पर जमीन का प्रस्ताव दिया है। प्रशासन ने सक्रियता बनाए रखी तो जल्द ही जमीन सरकार के नाम हो जाएगी।

विज्ञापन
special success story of IAS Gaurav Singh Sogarwal help poor people during lockdown in gorakhpur
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने लॉकडाउन के बीच लोगों के घरों तक राशन, सब्जी, दूध आदि जरूरी सेवाएं समय और सुचारू रुप से पहुंच सके इसलिए खुद पहल कर नौ ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल की शुरुआत कराई। लोगों पर भार न पड़े इसलिए डिलीवरी चार्ज भी खत्म कराया। उनके इस काम को पीएमओ तक से सराहना मिली। लोगों को घर बैठे जरूरत के सारे सामान मिल गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed