फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर के इस महंत के निधन पर इंदिरा गांधी भी हो गई थीं दुखी, कहा था- 'ऐसे लोग धरती पर नहीं मिलते'

Sat, 13 Jun 2020 12:59 PM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।
टीपी शाही, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Jun 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Special story Of mahant digvijay nath indira gandhi and atal bihari vajpayee
पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और महंत दिग्विजयनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

ब्रह्मलीन गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत दिग्विजय नाथ 1967 में हिंदू महासभा के बैनर पर लोकसभा में पहुंचे थे। 1969 में उनका निधन हो गया था, उनके निधन पर देश भर के नेताओं ने शोक जताया था। इस दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी करा दिया था।

Special story Of mahant digvijay nath indira gandhi and atal bihari vajpayee
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
उन्होंने कहा था कि महंत जी का शिक्षा और धर्म के क्षेत्र में बहुत ही ऊंचा स्थान है। वे असहयोग आंदोलन के साथ भी जुड़े थे। साइमन कमीशन का उन्होंने पुरजोर विरोध किया था। इसलिए वह हमेशा अंग्रेजों के निशाने पर रहते थे। इनके जैसा इंसान धरती पर रोज पैदा नहीं होते हैं।
Special story Of mahant digvijay nath indira gandhi and atal bihari vajpayee
indira gandhi
महंत दिग्विजय नाथ हैदराबाद सत्याग्रह से भी जुड़े थे। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्थापना का महान कार्य किया। ऐसे महापुरुष के जाने से वह बहुत ही व्यथित हैं, मेरी शोक संवेदना उनके धर्म परिवार तक पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Special story Of mahant digvijay nath indira gandhi and atal bihari vajpayee
अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
वहीं अटल बिहारी वाजपेई ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा था कि महंत दिग्विजय नाथ भारत के निर्माण में अपना योगदान दे रहे थे। वह स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों में से एक थे, जिन्होंने 1921 के असहयोग आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
Special story Of mahant digvijay nath indira gandhi and atal bihari vajpayee
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्लों - फोटो : अमर उजाला।
तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्लों ने कहा था कि महंत दिग्विजय नाथ सदन में काफी लोकप्रिय थे, वे दृढ़ विचारों के व्यक्ति थे। उनका जाना देश की क्षति है।

इसे भी पढ़ें- इस घटना के बाद पूरे पूर्वांचल में छा गए थे योगी आदित्यनाथ, आज भी उस कांड को याद करते हैं लोग
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed