चौरीचौरा की ऐतिहासिक घटना को यादगार बनाने के लिए रेलवे ने 30 साल पहले 29 जुलाई 1990 को चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन चलाई थी। उस वक्त ट्रेन का स्टॉपेज चौरीचौरा स्टेशन पर पांच मिनट का था, जिसे अब दो मिनट कर दिया गया है। यह ट्रेन गोरखपुर से रोजाना इलाहाबाद (अब प्रयागराज) तक जाती थी। अब यह कानपुर अनवरगंज तक चल रही है।
{"_id":"601a96088ebc3e74a7513807","slug":"special-story-of-chauri-chaura-express-train-running-by-30-years-ago-in-memory-of-martyrs-in-chauri-chaura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहीदों की याद में 30 साल पहले चली थी चौरीचौरा एक्सप्रेस, तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह ने किया था शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की याद में 30 साल पहले चली थी चौरीचौरा एक्सप्रेस, तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह ने किया था शुभारंभ
Thu, 04 Feb 2021 01:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
चौरीचौरा रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी-चौरा : एक पुनरावलोकन
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्वोत्तर रेलवे के दस्तावेज में छपा हुआ एक ब्रोशर मिला है, जिसमें अमान परिवर्तन के बाद ट्रेनों को चलाने का जिक्र है। जानकारों के मुताबिक चौरीचौरा आंदोलनकारियों और शहीदों की याद में रेलवे से स्थानीय लोगों ने एक ट्रेन चलाने की मांग की थी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में भटनी से वाराणसी तक बड़ी लाइन सेवा का उद्घाटन 29 जुलाई 1990 को किया गया। इसी समय ट्रेन चलाई गई। समारोह की अध्यक्षता तत्कालीन रेलमंत्री जार्ज फर्नांडीज ने की थी और प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने बड़ी रेल लाइन सेवा का शुभारंभ किया था।
चौरीचौरा एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला।
तीन एक्सप्रेस ट्रेनें चली थीं
बड़ी लाइन पर गोरखपुर से तीन एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई गईं थीं। गोरखपुर से प्रयागराज तक चौरीचौरा एक्सप्रेस और वाराणसी से गोरखपुर होकर लखनऊ तक कृषक एक्सप्रेस रोजाना। इसके अलावा गोरखपुर से दादर, मुंबई के लिए वाराणसी होकर काशी एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चली।

चौरीचौरा स्टेशन से रोजाना 1800 यात्री करते थे सफर
चौरीचौरा स्टेशन के बारे में रेलवे के दस्तावेज में मौजूद आंकड़ों के मुताबिक 1990 में करीब 1800 यात्री रोजाना विभिन्न ट्रेनों से सफर करते थे। इसमें चौरीचौरा एक्सप्रेस से सफर करने वालों की संख्या ज्यादा थी।
चौरीचौरा स्टेशन के बारे में रेलवे के दस्तावेज में मौजूद आंकड़ों के मुताबिक 1990 में करीब 1800 यात्री रोजाना विभिन्न ट्रेनों से सफर करते थे। इसमें चौरीचौरा एक्सप्रेस से सफर करने वालों की संख्या ज्यादा थी।
विज्ञापन
चौरीचौरा रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
रात 8:15 बजे गोरखपुर से चलती थी ट्रेन
चौरीचौरा एक्सप्रेस (15004) गोरखपुर स्टेशन से पहले रात 8:15 बजे चलती थी। चौरीचौरा में इसका स्टॉपेज पांच मिनट का था। यह ट्रेन सुबह छह बजे प्रयागराज पहुंचती थी। अब इसके समय में संशोधन किया गया है। यह ट्रेन रोजाना रात 11:20 बजे रवाना होती है। चौरीचौरा स्टेशन पर दो मिनट रुककर 11:57 बजे रवाना होकर कानपुर अनवरगंज दोपहर 12:20 बजे पहुंचती है। इसी तरह शुरुआती दिनों में ट्रेन (15003) प्रयागराज से रात 8:45 बजे छूटती थी और गोरखपुर स्टेशन पर सुबह 6:35 बजे पहुंचती थी।