{"_id":"6a9f2b30bd2dc0d4a8030672","slug":"prof-kp-singh-may-take-charge-of-gorakhpur-university-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1443358-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज गोरखपुर विश्वविद्यालय की कमान संभाल सकते हैं प्रो. केपी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज गोरखपुर विश्वविद्यालय की कमान संभाल सकते हैं प्रो. केपी सिंह
Tue, 08 Sep 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. केपी सिंह मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। पांच सितंबर को राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रो. केपी सिंह को तीन वर्ष के लिए विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया था। इसके बाद से ही उनके गोरखपुर पहुंचने और कार्यभार संभालने का इंतजार किया जा रहा था।
सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय का प्रो. केपी सिंह से संपर्क हुआ। इसके बाद मंगलवार को उनके गोरखपुर पहुंचने और कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण करने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कार्यभार ग्रहण करने के समय को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।