{"_id":"601a47ef8ebc3e26b4106213","slug":"weather-forecast-news-gorakhpur-sunshine-after-heavy-fog","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: धूप खिली तो शहरवासियों ने उठाया मेले का भरपूर आनंद, जानिए फिर कब सताएगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: धूप खिली तो शहरवासियों ने उठाया मेले का भरपूर आनंद, जानिए फिर कब सताएगी ठंड
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोरखनाथ मेले में मस्ती करते शहरवासी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में बुधवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही चटख धूप निकल गई। इस दौरान चौराहों से लेकर बाजारों व पार्कों में चहल- पहल देखने को मिली। खासतौर पर गोरखनाथ मेले में शहरवासियों की काफी भीड़ देखने को मिली। धूप खिलने के बाद लोगों ने मेले का खूब आनंद उठाया। फरवरी के पहले सप्ताह का मौसम इसी तरह रहने के आसार हैं।
2 of 5
गोरखनाथ मेले में मस्ती करते शहरवासी।
- फोटो : अमर उजाला।
बुधवार की सुबह भी पिछले कई दिनों की तरह घने कोहरे से हुई। दृश्यता शून्य के आसपास रही। इस वजह से पास की चीजें भी मुश्किल से नजर आ रहीं थीं। सड़कों पर हेड लाइट जलाने के बावजूद गाड़ियों की रफ्तार धीमी रही। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटता गया तो आकाश में सूरज चमकने लगा। इससे पिछले दिनों की तुलना में थोड़ी गर्मी महसूस की गई।
3 of 5
गोरखनाथ मेले में मस्ती करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
पांच और छह फरवरी को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 11 जनवरी से लगातार तापमान 20 डिग्री से कम बना हुआ था। इस दौरान एक दिन अधिकतम तापमान मात्र 11 डिग्री ही दर्ज किया गया था। ऐसे में शहरवासी धूप के लिए तरस गए थे।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि कुछ दिनों तक सुबह कोहरा छाया रहेगा लेकिन दिन में आसमान कुछ हद तक साफ रहेगा। पछुआ हवा चलने की वजह से गलन बनी रहेगी। वहीं जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गोरखपुर में पांच और छह फरवरी को हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गोरखनाथ मेले में मस्ती करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि मंगलवार को शहर में करीब 20 दिन बाद अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर चढ़ सका। सूरज निकलने की वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई और लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि, सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान कम रहने से गलन महसूस हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।