सूर्य ग्रहण देश के कई हिस्सों में रिंग ऑफ फायर का नजारा दिखाई दिया। ऐसे में ज्योतिषों का मानना है कि ग्रहण काल के दौरान यात्रा, खान-पान व शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। ग्रहण का हमारे जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में ग्रहण खत्म करने के बाद कुछ उपाय करना जरूरी होता है। जिससे हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव न पड़े।
सूर्य ग्रहण खत्म होते ही तुरंत करें ये काम, जीवन की रफ्तार पर नहीं आएगा कोई दोष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा जल से घर को करें शुद्ध
पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करें। घर के मंदिर में मूर्तियों पर भी गंगा जल छिड़कें। घर की साफ-सफाई करें, पोछा लगाएं। इस प्रकार आपके घर से ग्रहण की काली छाया दूर हो जाएगी।
ग्रहण खत्म होने पर पूजा-पाठ करें
पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि घर के मंदिर में दीप जलाकर ईश्वर का ध्यान लगाएं। यदि आसपास मंदिर है तो वहां जाकर भी पूजा करें और गरीब लोगों को दान-दक्षिणा दें। मान्यता यह भी है कि ग्रहण खत्म होने पर गाय को रोटी खिलाने से अच्छा फल प्राप्त होता है।
ग्रहण समाप्ति के बाद गंगा जल से करें स्नान
पंडित राकेश पांडे ने बताया कि ग्रहण समाप्ति के तुरंत बाद गंगा जल से स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से ग्रहण के बुरे प्रभावों से मुक्ति मिलेगी। स्नान करने के बाद साफ-सुधरे कपड़े पहनें उसके बाद ही अन्य कोई कार्य करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पवित्र तीर्थस्थलों पर पवित्र नदी में डुबकी लगाई जाती है।
1975 में 22 जून साल का सबसे बड़ा दिन था
कभी-कभी 22 जून भी बड़ा दिन होता है। 1975 में 22 जून साल का सबसे बड़ा दिन था। अब ये मौका 2203 में आएगा। पृथ्वी सूर्य के चारों तरफ चक्कर लगाती है। इसलिए मार्च और सितंबर के बीच उत्तरी गोलार्ध सूर्य के संपर्क में ज्यादा रहता है। उत्तरी गोलार्ध पर आमतौर पर 20,21 और 22 जून को सबसे ज्यादा सूर्य की रोशनी पड़ती है। इसी तरह दक्षिण गोलार्ध पर 21, 22 और 23 दिसंबर को सबसे ज्यादा सूर्य की रोशनी पड़ती है।