Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Geeta Press to Publish Five New Religious Books in Nepali Aims to Reach 100 Titles

गाेरखपुर: गीता प्रेस नेपाली भाषा में प्रकाशित करेगा पांच नए धार्मिक ग्रंथ, 87 के बाद शतकीय आंकड़े की तैयारी

Wed, 25 Nov 2026 01:59 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Wed, 25 Nov 2026 01:59 PM IST
सार

गीता प्रेस नेपाली भाषा में वेदांत दर्शन, उपनयन संस्कार, कूर्म पुराण, शिव स्तोत्र रत्नाकर और पंचांग प्रकाशित करने जा रहा है। प्रबंधन की ओर से अब तक नेपाली में प्रकाशित हो चुकी 87 किताबों को 100 तक पहुंचाने का लक्ष्य है। नेपाल में नेपाली भाषा में धार्मिक साहित्य की बढ़ती मांग को देखते हुए यह पहल की जा रही है। 100 पुस्तकों का प्रकाशन पूरा होने पर नेपाल में शताब्दी समारोह आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
Geeta Press to Publish Five New Religious Books in Nepali Aims to Reach 100 Titles
गीता प्रेस नेपाली भाषा में कर रहा किताबों का प्रकाशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गीता प्रेस शीघ्र ही नेपाली भाषा में पांच धार्मिक पुस्तकों को प्रकाशन करने जा रहा है। ये पुस्तकें वेदांत दर्शन, उपनयन संस्कार, कूर्म पुराण, शिव स्तोत्र रत्नाकर और पंचांग हैं। नेपाली में धार्मिक किताबों की बढ़ती मांग को देखते हुए गीताप्रेस प्रबंधन ने 100 पुस्तकों को नेपाली भाषा में छापने का निर्णय लिया है, अब तक 87 ग्रंथ प्रकाशित हो चुके हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

नेपाल में हिंदी और नेपाली दोनों भाषाएं बोलने वाले लोग हैं, लेकिन तिब्बत के आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो केवल नेपाली भाषा जानते हैं। ऐसे लोगों तक अपनी धार्मिक साहित्यिक किताबों को पहुंचाने के लिए नेपाली भाषा में किताबों का प्रकाशन कर रहा है। नेपाल में काठमांडू में पहले से ही गीताप्रेस की शाखा संचालित है। छह महीने से बुटवल में भी स्टोर खोला गया है। इन दोनों केंद्रों से नेपाली भाषा की किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पुस्तकों के प्रकाशन की भी तैयारी 

गीताप्रेस के अधिकारियों के अनुसार नेपाली भाषा में संध्या गायत्री का महत्व, सहज साधना, संतान गोपाल, श्रीमद्भागवत सुधासागर और वामन पुराण सहित अन्य धार्मिक किताबों के प्रकाशन की भी तैयारी चल रही है।

विज्ञापन

शिव स्तोत्र रत्नाकर और पंचांग पूजन की तीन-तीन हजार प्रतियां छप रहीं

प्रकाशन के अंतिम चरण में पहुंचीं पांच किताबों में 480 पृष्ठों की वेदांत दर्शन की 1,500 प्रतियां तैयार की जा रही हैं। इसकी कीमत 100 रुपये होगी। 96 पृष्ठों की उपनयन संस्कार की 1,500 प्रतियां 20 रुपये में उपलब्ध होंगी। 496 पृष्ठों के कूर्म पुराण ग्रंथ की 1,500 प्रतियां प्रकाशित हो रही हैं, जिसकी कीमत 220 रुपये रखी गई है। 256 पृष्ठों की शिव स्तोत्र रत्नाकर की करीब 3,000 प्रतियां 50 रुपये में मिलेंगी। वहीं, 112 पृष्ठों की पंचांग पूजन पुस्तक की 3,000 प्रतियां प्रकाशित की जा रही हैं। इसकी कीमत 20 रुपये होगी। प्रकाशन पूरा होने के बाद इन किताबों को हरिद्वार, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज के साथ नेपाल में भी भेजा जाएगा।

नेपाली भाषा में पांच ग्रंथों और किताबों का प्रकाशन अंतिम चरण में है। जल्द ही ये किताबें बाजार में उपलब्ध हो जाएंगी। इसके बाद इन्हें अन्य शाखाओं पर भी भेजा जाएगा। नेपाल में धार्मिक पुस्तकों को नेपाली भाषा में प्रकाशित करने की मांग पर किताबों का प्रकाशन किया जा रहा है। नेपाली में 100 किताबें प्रकाशित होने पर नेपाल में शताब्दी समारोह होगा। -लालमणि तिवारी, प्रबंधक, गीताप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed