फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां को मुखाग्नि देते समय फफक कर रो पड़ी छह साल की बेटी, बोली- 'मम्मी भगवान के पास गई'

Sat, 12 Dec 2020 09:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Dec 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Six year old daughter cremated mother in sant kabir nagar
मां को मुखाग्नि देती बेटी। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मौत के बाद घाट पर कई घंटे तक अंतिम संस्कार के लिए पति का इंतजार किया गया लेकिन वह नहीं आया। ऐसे में छह वर्षीय बेटी ने मां को मुखाग्नि दी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...




 

Six year old daughter cremated mother in sant kabir nagar
अंतिम संस्कार के दौरान जुटी भीड़ व बेटी गुड़िया। - फोटो : अमर उजाला।

बेलहर खुर्द के टोला बभनी निवासी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुत्र दिनेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन तूलिका श्रीवास्तव की शादी सात वर्ष पूर्व बस्ती जिले के शिवनगर गनेशपुर निवासी शिशिर श्रीवास्तव पुत्र वीरेंद्र प्रताप के साथ हुई थी। इनकी छह वर्षीय बेटी गुड़िया भी है।

Six year old daughter cremated mother in sant kabir nagar
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।

आरोप है कि शुरू से ही ससुराल वाले उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। यहां तक कि उसे अक्सर मायके में पहुंचा देते थे। कुछ दिन पूर्व बहन की तबीयत खराब हो गई तो ससुराल वाले उसे मायके छोड़ गए। नौ दिसंबर को वह अपनी मौसी के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Six year old daughter cremated mother in sant kabir nagar
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।

इसी बीच बहन की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिस पर पति को फोन किया तो वह अपने बहनोई के साथ आया और बस्ती ले जाकर दवा कराकर फिर वापस बभनी छोड़कर चला गया। वह घर लौटे तो उसकी तबीयत और बिगड़ गई। दस दिसंबर को मामा के साथ बीमार बहन को मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया, जहां जांच में पता चला कि बहन को जहर दिया गया है।

विज्ञापन
Six year old daughter cremated mother in sant kabir nagar
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।
मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शव मिलने के बाद काफी फोन के बाद भी जब पति नहीं आया तो मृतका की छह वर्ष की बेटी गुड़िया ने शनिवार की शाम राजघाट आमी नदी पर मां को मुखाग्नि दी। इस दौरान वह फफक कर रोते हुए बोली कि अब मम्मी भगवान के पास गईं, कभी वापस नहीं आएंगी। पीड़ित भाई ने बेलहर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की इंतजार की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed