उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र के तिलौली सोहनाग गांव में स्थित एसके इंटर कॉलेज में शनिवार को एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने छापेमारी की। परिसर के अंदर अवैध रूप से एक कोचिंग सेंटर संचालित होते मिला। मौके पर इसमें करीब 300 विद्यार्थी पढ़ते हुए पाए गए।
यूपी: कॉलेज कैंपस में चल रहा था कोचिंग सेंटर, एसडीएम ने मारा छापा तो ऐसे भागे छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक एसडीएम के पहुंचने पर कॉलेज कैंपस में अफरा तफरी मच गई। छात्र मौका देख धीरे-धीरे खिसक लिए। जांच के बाद एसडीएम ने इसकी शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की है।
कोरोना संक्रमण को देखते सभी स्कूल-कॉलेज बंद चल रहे हैं। अभी 15 अक्तूबर के बाद स्कूल खोलने पर विचार चल रहा है। इसी बीच सलेमपुर क्षेत्र के तिलौली सोहनाग गांव स्थित एसके इंटर कॉलेज कैंपस में सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए कोचिंग सेंटर चल रहा था। इसकी शिकायत गांव के कुछ लोगों ने उच्चाधिकारियों से की थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल व कोतवाल नवीन कुमार मिश्रा ने कॉलेज में छापेमारी की। जहां करीब 300 विद्यार्थी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए पढ़ते हुए पाए गए। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि शिकायत पर कॉलेज में जांच हुई। मनाही के बावजूद यहां कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था। इसकी रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दी गई है।
स्कूल ने सरकारी आदेश का किया है उल्लंघन
उधर, डीआईओएस पीके शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के समय स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्देश दिया गया था। स्कूल परिसर के अंदर कोचिंग सेंटर चलाने की भी मनाही है। यह सरासर सरकारी आदेश का उल्लंघन है। एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा।