फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब दिल्ली के इस नियम की तर्ज पर गोरखपुर में खुलेगा स्कूल, जानिए कैसे होगी पढ़ाई

Wed, 15 Apr 2020 01:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Apr 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
School open after lockdown from odd even rule for social distancing in Gorakhpur
स्कूल खुलने के बाद की चुनौतियों पर बोले, स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग ही है। सामुदायिक संक्रमण का एक बड़ा जरिया स्कूल और कॉलेज हो सकते हैं। ऐसे में जब भी छुट्टियों के बाद स्कूल खुलेंगे तब स्कूल प्रशासन की भी चुनौतियां बढ़ जाएंगी। उन्हें बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी लेकर अलर्ट रहना होगा।


हालांकि अभी ये तय नहीं है कि स्कूल कॉलेज कब तक खुलेंगे। मगर स्कूल प्रबंधन ने इसे लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों के हित को देखते हुए स्कूल महामारी का खात्मा होने के बाद ही खुले तो बेहतर होगा। अगर कोरोना का असर पूरी तरह खत्म नहीं होता है तो वो प्रशासन से अनुमति लेकर ऑड-इवन नंबर के आधार पर स्कूल चलाएंगे। इसके अलावा संसाधन बढ़ा पाना उनके बस की बात नहीं हैं।

दिल्ली सरकार का ये फार्मूला प्रदूषण को रोकने में कारगार साबित हुआ है। इसके साथ ही अब जहां स्कूल गेट या बस में प्रवेश के दौरान बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। वहीं विद्यालय के अंदर मॉस्क, सैनिटाइजर और एक मीटर की दूरी को अनिवार्य किया जाएगा। साथ ही लाइब्रेरी, लैब, गेम्स या इंटरवल जैसी जगहों को चिह्नित कर बच्चों को एकत्र होने से रोका जाएगा।
School open after lockdown from odd even rule for social distancing in Gorakhpur
आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक अजय शाही। - फोटो : अमर उजाला।
सामाजिक दूरी बनाए रखने पर होगा फोकस
आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक अजय शाही ने कहा- बच्चों के हित को देखते हुए स्कूल खुलने के बाद से ही सामाजिक दूरी बनाए रखने पर फोकस किया जाएगा। शिक्षकों और बच्चों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली की तर्ज पर ऑड इवन को भी लागू किया जा सकता है।
School open after lockdown from odd even rule for social distancing in Gorakhpur
एबीसी पब्लिक स्कूल के निदेशक हेमंत मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।
दो शिफ्ट में भी चलाए जा सकते हैं स्कूल
दिव्यनगर एबीसी पब्लिक स्कूल के निदेशक हेमंत मिश्र ने कहा- स्कूलों का संचालन शुरू होने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग के विकल्पों पर भी मंथन किया जा रहा है। इसमें ऑड इवन के साथ दो शिफ्ट में स्कूल चलाने जैसे सुझाव भी शामिल हैं। स्कूल में ग्रुप में घूमने फिरने पर पाबंदी होगी। कड़े नियम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
School open after lockdown from odd even rule for social distancing in Gorakhpur
सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य दीपिका अरोड़ा। - फोटो : अमर उजाला।
स्कूल का नियमित कराएंगे सैनिटाइजेशन
सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य दीपिका अरोड़ा ने कहा- स्कूल के सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जाएगी। कोरोना का असर खत्म होने तक सामाजिक दूरी को अनिवार्य नियम बनाया जाएगा। सैनिटाइजर और मॉस्क पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
School open after lockdown from odd even rule for social distancing in Gorakhpur
आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।
बस व स्कूल परिसर में आने के दौरान करेंगे थर्मल स्क्रीनिंग
आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल त्रिपाठी ने कहा- स्कूल खुलने पर बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से कराई जाएगी। सैनिटाइजेशन में प्रशासन का सहयोग चाहिए होगा, क्योंकि कितनी मात्रा में केमिकल का छिड़काव हो, ये रोजाना छिड़काव कराने वाले ही बता सकते हैं। सोशल डिस्टेंस को इस साल के लिए आवश्यक घोषित कर दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed