फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे गए छह संक्रमितों के नमूने, यहां मिली इनकी ट्रेवेल हिस्ट्री

Mon, 19 Jul 2021 06:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Jul 2021 06:03 PM IST
सार

महाराष्ट्र और केरल की है इनकी ट्रेवेल हिस्ट्री, कोरोना के नए वैरिएंट की तलाश के लिए शासन के निर्देश पर भेजे जा रहे सैंपल।

विज्ञापन
Samples of six infected sent for genome sequencing
कोरोना का नया स्वरूप - फोटो : pixabay
गोरखपुर में दूसरी लहर में जिले में तबाही मचाने कोरोना वायरस के डेल्टा, डेल्टा प्लस और कप्पा वैरिएंट की पुष्टि होने के बाद किसी नए वैरिएंट की दस्तक की आशंका है। ऐसे में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। इसकी पहचान के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबॉयोलॉजी की टीम ने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए छह नमूने आईजीआईबी (इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बॉयोलॉजी) नई दिल्ली को भेजे हैं। इन सभी मरीजों की ट्रेवेल हिस्ट्री है।


जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के नए वैरिएंट डेल्टा, डेल्टा प्लस, कप्पा की चर्चा जोरों पर हैं। इन नए वैरिएंट के 30 मरीज जिले में मिल भी चुके हैं। इनमें दो मरीज डेल्टा प्लस, 27 डेल्टा और एक कप्पा वैरिएंट से संक्रमित था। इनमें 13 से अधिक मरीजों की मौत भी हुई थी। इस बीच एक बार फिर महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...

 
Samples of six infected sent for genome sequencing
कोरोना संक्रमण वैरिएंट। - फोटो : PTI

ऐसे में शासन के निर्देश पर बाहर से आने वाले मरीजों की कोरोना जांच और जीनोम सीक्वेसिंग कराने का फैसला लिया गया है।

 

Samples of six infected sent for genome sequencing
कोरोना का दूसरा रूप। - फोटो : PTI

इसके तहत छह नए पॉजिटिव मरीजों के नमूने जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे गए हैं। इन मरीजों में महाराष्ट्र और केरल से आने वाले भी शामिल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Samples of six infected sent for genome sequencing
कोरोना जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

अब तक कुल 81 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि जिन लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं वे गंभीर श्रेणी के मरीजों के हैं। इनकी सीटी वैल्यू 25 से कम है।

 

विज्ञापन
Samples of six infected sent for genome sequencing
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
बताया कि अब तक 81 नमूनों को जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजा जा चुका है। इनमें केवल 30 की रिपोर्ट आई है। दो नमूने पहले ही खराब हो चुके हैं। कुल 49 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed