गोरखपुर के कैंट इलाके में फिल्मी अंदाज में सोमवार को फायरिंग के दौरान प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र यादव को गोली मार दिया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी शुभम सिंह सिंघाड़ा पुत्र संजय सिंह निवासी मोतीराम अड्डा की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कैसे करेगी पुलिस कार्रवाई...
तस्वीरें: गोरखपुर की सड़कों पर फिल्मी अंदाज में बरसाई थी गोलियां, अब पुलिस कर रही है बड़ी कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य आरोपित सिंघाड़ा के खिलाफ पुलिस रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) की कार्रवाई भी कर सकती है। दूसरे आरोपी शुभम सिंह पुत्र भगवंत सिंह निवासी जयनगर बरहज देवरिया पर भी पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
इस मामले में दोनों गुटों के आठ आरोपियों को चिन्हित किया गया है। इनमें से ज्यादातर पुलिस की हिरासत में हैं। इन सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। इसके अलावा इन मनबढ़ों की आर्थिक मदद करने वालों पर भी पुलिस शिकंजा कसेगी। ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने साफ कर दिया है कि दोनों गुटों पर कड़ी कार्रवाई से संदेश दिया जाएगा, ताकि दोबारा कोई ऐसी हिमाकत न कर सके। पुलिस ने आरोपियों के आर्थिक मददगारों और शरणदाताओं की तलाश शुरू कर दी है। पता चला है कि कमलेश और सुनील पासवान आर्थिक रूप से दोनों गुट की मदद करते थे। घटना की पृष्ठभूमि भी तलाशी जा रही है।
अभी तक सिर्फ शुभम सिंह सिंघाड़ा, जितेंद्र यादव और शुभम सिंह के ही आपराधिक रिकॉर्ड सामने आए हैं। इसके अलावा अन्य किसी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आ सका है। दोनों गुटों के सभी आरोपियों की धरपकड़ के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा। एसएसपी का कहना है कि शुभम और उसके मददगार, शरणदाताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।