{"_id":"5ed4ba9a8ebc3e9075171cf1","slug":"roadways-bus-running-on-the-road-suring-onlock-1-0-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनलॉक 1.0: ढाई महीने बाद आम लोगों को मिली राहत, सरपट दौड़ी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक 1.0: ढाई महीने बाद आम लोगों को मिली राहत, सरपट दौड़ी रोडवेज बसें
Mon, 01 Jun 2020 07:09 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 01 Jun 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनलॉक एक की सुबह लोगों के लिए राहत लेकर आई। लगभग ढाई महीने बाद सोमवार को सुबह आठ बजे गोरखपुर परिक्षेत्र से रोडवेज बसों का संचालन एक बार फिर पहले की तरह शुरू हो गया। बसों को जिन रूटों पर सवारियां मिली उन रूटों पर रोडवेज बसें सवारियों को लेकर दौड़ पड़ी। इस दौरान यात्रियों के चेहरों पर ढाई महीने बाद बस से सफर करने की खुशी साफ देखने को मिली।
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर परिक्षेत्र के जितने भी स्टेशन हैं उन सभी स्टेशनों से सभी रूटों पर बसों का संचालन सोमवार से एक साथ शुरू हो गया। बसों में सीट के बराबर ही सवारी बैठाई गई। जिन रूटों पर सीट की क्षमता से अधिक यात्री थे उन रूटों पर दूसरी बसें लगाई गईं।
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
बिना मास्क यात्रियों को बस में एंट्री नहीं मिली। जिन यात्रियों ने मास्क लगाया था सिर्फ उन्हें ही बसों में यात्रा करने का मौका दिया गया। इसके साथ ही बस में प्रवेश करने से पूर्व परिचालकों ने यात्रियों के हाथ सैनिटाइजर से साफ कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
साथ ही बस में बैठने से पहले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें बसों में बैठाया गया। बसों के अंदर एवं बाहर कोरोना वायरस से बचाव को जागरूक करने के लिए पोस्टर लगाए गए थे। चालकों एवं परिचालकों ने यात्रियों को बस में आरोग्य सेतु एप के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
श्रमिकों, चालक एवं परिचालक के लिए जलपान की व्यवस्था
गोरखपुर डिपो बस स्टेशन परिसर में उत्तर प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन की ओर से प्रवासी श्रमिकों, चालकों एवं परिचालकों के लिए निशुल्क जलपान की व्यवस्था की गई।
आरएम डीवी सिंह ने बताया कि रोडवेज की बस सेवाएं आम यात्रियों के लिए शुरू कर दी गई है। मुख्यालय से जो दिशा निर्देश मिले हैं उन निर्देशों का पालन कराते हुए यात्रियों को यात्रा कराई जा रही है।
गोरखपुर डिपो बस स्टेशन परिसर में उत्तर प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन की ओर से प्रवासी श्रमिकों, चालकों एवं परिचालकों के लिए निशुल्क जलपान की व्यवस्था की गई।
आरएम डीवी सिंह ने बताया कि रोडवेज की बस सेवाएं आम यात्रियों के लिए शुरू कर दी गई है। मुख्यालय से जो दिशा निर्देश मिले हैं उन निर्देशों का पालन कराते हुए यात्रियों को यात्रा कराई जा रही है।