{"_id":"5ed4f2888ebc3e9041595657","slug":"demolished-jhulelal-temple-due-to-mohdipur-jungle-kauriya-fourlane-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से ध्वस्त किया गया झूलेलाल मंदिर, महंत अवैद्यनाथ ने किया था इसका उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वजह से ध्वस्त किया गया झूलेलाल मंदिर, महंत अवैद्यनाथ ने किया था इसका उद्घाटन
गोरखपुर के मोहद्दीपुर जंगल कौड़िया फोरलेन निर्माण के लिए ध्वस्तीकरण का काम तेज कर दिया गया है। सोमवार को 70 साल पुराने झूलेलाल मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही फोरलेन निर्माण के जद में आने वाले मकानों और दुकानों को भी तोड़ा गया।
2 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
सड़क का निर्माण करा रहे सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन के कर्मचारियों ने जेसीबी और पोकलैंड लगाकर मंदिर को ध्वस्त किया। मंदिर के बगल में कुछ मकान भी थे जो मंदिर की वजह से गिराए नहीं गए थे, उन्हें भी गिरा दिया गया है।
3 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सिंधी समाज जहां रह रहा है वह रिफ्यूजी कॉलोनी महंत दिग्विजय नाथ ने बसाई थी। अधिकतर लोग पाकिस्तान से आकर यहां बसे थे। सिंधी समाज के झूलेलाल जी आराध्य हैं इस नाते समाज के लोगों ने 1972 में मंदिर की स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महंत अवैद्यनाथ की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
मंदिर का उद्घाटन ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ ने अपने हाथों से किया था। लगभग 70 साल पहले बने मंदिर को फोरलेन के कारण हटाना पड़ा। एनएच के सहायक अभियंता बीएन यादव ने बताया कि मंदिर को जेसीबी और पोकलैंड लगाकर हटाया गया है। उसका मलवा जल्दी साफ कर सड़क के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने बताया कि मंदिर और उसके सटे मकानों के ध्वस्त होने से लगभग 99% भवन ढहा दिए गए हैं। उनके मलवा को हटाने का काम किया जा रहा है। डिवाइडर के बीच में अस्थाई रूप से बिजली का पोल गाड़ कर बिजली विभाग के लोग तार लगा रहे हैं। जिससे बिजली की आपूर्ति अगल-बगल के घरों में दी जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।