फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में बाढ़ का खतरा: रोहिन के बढ़ते जलस्तर से ग्रामीण भयभीत, खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी

Sat, 19 Jun 2021 12:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Jun 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
Road closed for two villages of Campierganj due to Flood
गोरखपुर बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले की नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। रोहिन नदी खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही है तो वहीं राप्ती का जलस्तर भी चेतावनी स्तर के करीब पहुंच चुका है। हालांकि, राप्ती नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से एक मीटर नीचे है। उधर सरयू नदी का पानी भी शुक्रवार को अयोध्या पुल के पास चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है। माना जा रहा है कि इसका असर यहां भी दिखाई पड़ेगा। 24 से 48 घंटे में जिले में भी जलस्तर में बढ़ोतरी होगी।



रोहिन नदी का पानी बढ़ने से कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के दो गांव चंदीपुर और गुढ़ेली टोला कोमर में रास्ता बाधित हो गया है। तहसील प्रशासन ने वहां नाव की व्यवस्था की है। गांव के लोग सुरक्षित ठिकाने की तलाश में बंधे पर डेरा जमा लिए हैं। सभी नदियों के जलस्तर में इजाफे को देखते हुए प्रशासन ने पूरे जिले में एलर्ट जारी कर दिया है।

 

Road closed for two villages of Campierganj due to Flood
कटान के कारण गांव में बढ़ा बाढ का खतरा। - फोटो : अमर उजाला।

सभी 86 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। बाढ़ चौकियों पर जरूरी सामान उपलब्ध कराकर वहां बैनर लगाने और बैनर पर चौकी प्रभारी सहित सभी कर्मियों के नाम, पदनाम व मोबाइल नंबर दर्ज करने को कहा गया है। जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। रोहिन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है, दो स्थानों पर रास्ता बाधित हो जाने की वजह से वहां नाव लगा दी गई है। बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री भी कल जुटा ली जाएगी।


 

Road closed for two villages of Campierganj due to Flood
नदी का बढ़ गया जल स्तर। - फोटो : अमर उजाला।

बंद किए गए चार रेगुलेटर, पंपिंग स्टेशन शुरू
राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही रेगुलेटरों को बंद किया जाने लगा है। शुक्रवार को चार रेगुलेटर बंद कर दिए गए। साथ ही पंपिंग स्टेशनों को शुरू कर दिया गया है। नगर आयुक्त ने अपने निरीक्षण में लगातार पंपों को चलाने का निर्देश दिया है। नदियों के पानी को शहर में प्रवेश होने से रोकने के लिए बांधों पर 13 जगहों पर रेगुलेटर लगाए गए हैं। जलस्तर बढ़ने के साथ ही शुक्रवार को डोमिनगढ़, कटनिया, इलाहीबाग और बसियाडीह को बंद कर दिया गया। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शुक्रवार को इन रेगुलेटरों का जायजा लिया। इस दौरान महाप्रबंधक जलकल सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी, अवर अभियंता अनिल श्रीवास्तव, सौरभ सिंह मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Road closed for two villages of Campierganj due to Flood
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

कई बीघे कृषि योग भूमि नदी में समाहित
राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ ही इलाके में कटान भी तेज हो गई है। नदी के पानी का रुख तटवर्ती गांव की तरफ होने से 24 घंटे में रुदौली, ददरी, गहिराघाट, जगदीशपुर में कई बीघे कृषि योग भूमि नदी में समाहित हो चुकी है, जबकि जगदीशपुर गांवों में लगभग दो दर्जन मकान नदी के निशाने पर हैं। नदी इन मकानों से सट कर बह रही है जिससे ग्रामीणों में दहशत हैं।

 

विज्ञापन
Road closed for two villages of Campierganj due to Flood
तराई इलाकों में चलने लगी है नाव। - फोटो : अमर उजाला।

नदी की धारा का रुख तेजी से जगदीशपुर गांव की ओर बढ़ रहा है। कटान के भय से ग्रामीण अपने मकानों को उजाड़ने के साथ कीमती सामान सहेजना शुरू कर दिए हैं। उधर, एसडीएम गोला राजेंद्र बहादुर का कहना है कि राप्ती नदी अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है। कटान की सूचना नहीं है। ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है। राजस्व कर्मियों को स्थिति का आकलन करने के लिए गांव में भेजा जा रहा है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed