फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब दिल्ली की तर्ज पर हाईटेक होगी यूपी के इस जोन की पुलिस, इस खास वजह से बढ़ाई गई सिपाहियों की जिम्मेदारी

Thu, 25 Feb 2021 02:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Feb 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
High Tech will be UP police of Gorakhpur zone on lines of Delhi Police
पैदल गस्त करते एडीजी जोन अखिल कुमार व अन्य पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली की तर्ज पर गोरखपुर जोन की पुलिस को भी हाईटेक किया जाएगा। इसके तहत अब बीट सिपाही का अधिकार बढ़ाने के साथ ही उनकी जिम्मेदारी भी तय की गई है। अब सिपाही अपने इलाके के लोगों से संपर्क करेंगे और उत्पातियों को खुद ही 107/16 में पाबंद भी करेंगे। इसके अलावा थाने में आने वाले प्रार्थना पत्र की जांच मौके पर जाकर करने के साथ ही सिपाही आख्या रिपोर्ट देंगे, जिसके बाद दारोगा और थानेदार उस पर निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे। एडीजी जोन अखिल कुमार ने इस संबंध में जोन के सभी एसपी को आदेश जारी कर दिए हैं।

High Tech will be UP police of Gorakhpur zone on lines of Delhi Police
एडीजी अखिल कुमार।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

इसलिए सिपाहियों की बढ़ाई गई जिम्मेदारी
दरअसल, बीते दिनों गोंडा में एडीजी अफसरों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक चोर गिरोह के पकड़े जाने की जानकारी मिली। गिरोह का सरगना बस्ती के पशुरामपुर निवासी राजेश पांडेय था। गांव में उसका काफी उत्पात था, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। पकड़े जाने के बाद मामला खुलकर सामने आया। एडीजी ने पीआरओ से बीट सिपाही से बात करने को कहा। पता चला कि बीट सिपाही को राजेश पांडेय के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जबकि थाने में उसके खिलाफ कई बार शिकायत आ चुकी थी। उधर, जब गांव के लोगों से संपर्क किया गया तो पता चला कि राजेश पांडेय अपने घरवालों से रोज ही मारपीट करता था। आए दिन रुपये छीन लेता था और इसकी शिकायत थाने तक भी पहुंची थी। इसी मामले के बाद एडीजी ने अब बीट सिपाही की जिम्मेदारी तय कर दी है। 

High Tech will be UP police of Gorakhpur zone on lines of Delhi Police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
दिल्ली में सिपाही ने किया था संपर्क
एडीजी अखिल कुमार ने अपनी दिल्ली प्रतिनियुक्ति के दौरान की एक घटना का हवाला देते हुए बताया कि एक दिन वह घर पर थे तो बीट सिपाही ने आकर अपना मोबाइल नंबर दिया। बाद में पड़ोस में चोरी की घटना हुई तो 100 नंबर डायल करने के बाद जब बीट सिपाही के नंबर पर संपर्क किया गया तो वह तत्काल सक्रिय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
High Tech will be UP police of Gorakhpur zone on lines of Delhi Police
पैदल गस्त करते एडीजी जोन अखिल कुमार व अन्य पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

एडीजी ने कहा कि अगर बीट सिपाही का नंबर लोगों के पास होगा तो वह सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकते हैं। एडीजी ने कहा कि बीट सिपाही अपने इलाके में जाएगा और हर गतिविधि पर नजर रखेगा, तो उसके पास मनबढ़ों की जानकारी रहेगी। इससे उनके खिलाफ कार्रवाई में आसानी होगी।

विज्ञापन
High Tech will be UP police of Gorakhpur zone on lines of Delhi Police
एडीजी जोन अखिल कुमार।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

एडीजी जोन अखिल कुमार ने बताया कि बीट सिपाही को अराजक तत्वों को पाबंद करने की जिम्मेदारी और प्रार्थना पत्र की जांच करने का निर्देश दिया गया है। वह क्षेत्र में जाएं और लोगों से संपर्क कर मोबाइल नंबर का आदान प्रदान करें ताकि उन्हें क्षेत्र से सूचनाएं मिलती रहें। इस जानकारी का इस्तेमाल अपराध पर अंकुश में किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed