फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2020: इस चंद्रग्रहण पर चावल का है खास महत्व, एक उपाय से दूर हो जाएंगे सारे दोष

Fri, 05 Jun 2020 08:22 AM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।
विवेक सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 Jun 2020 08:22 AM IST
विज्ञापन
2020 Chandra Grahan Rice Importance: Rice is important for this Lunar eclipse june 5
Lunar Eclipse - फोटो : अमर उजाला।

चंद्रमा का सीधा संबंध चावल या अक्षत से है। श्वेत अन्न के स्वामी चंद्र देव ही होते हैं। अक्षत का अर्थ अखंडित होता है। चावल को पूर्णता का प्रतीक और देवताओं का भोग भी माना गया है। इसके अलावा किसी को आशीर्वाद देते हुए भी कहते हैं कि धन और धान्य से संपन्न हो। इस धान्य का अर्थ चावल ही होता है।



2020 Chandra Grahan Rice Importance: Rice is important for this Lunar eclipse june 5
- फोटो : सोशल मीडिया

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चावल पूजन कार्य में बहुत महत्व रखते हैं। अपने इसी महत्व के कारण पूजा के समय चावल देवी देवताओं को अर्पित किए जाते हैं। ऐसे में चंद्र ग्रहण के बाद भगवान को चावल चढ़ाकर भगवान का आशीर्वाद लिया जा सकता है। इससे ग्रहण की अशुभता खत्म होगी।

2020 Chandra Grahan Rice Importance: Rice is important for this Lunar eclipse june 5
चंद्र ग्रहण

पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि चंद्रग्रहण में श्वेत वस्तुओं में चावल, चीनी, श्वेत वस्त्र, श्वेत चंदन, चांदी इत्यादि का दान अत्यंत प्रशस्त माना जाता है। चंद्र ग्रहण में चंद्रमा जो है राहु से ग्रसित होते हैं। इन वस्तुओं के दान से चंद्रमा को पुष्टि या बल प्राप्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
2020 Chandra Grahan Rice Importance: Rice is important for this Lunar eclipse june 5
चंद्रग्रहण - फोटो : AP

इससे श्रद्धालु को चंद्रमा की विशेष अनुकंपा भी मिलती है। पांच जून को लगने वाले चंद्रग्रहण का कोई धार्मिक महत्व नहीं हैं। ये उपच्छाया चंद्रग्रहण हैं मगर ये विधियां पूर्ण चंद्र ग्रहण और आंशिक चंद्रग्रहण के दौरान इस्तेमाल करने से ईश्वर की कृपा मिलती है।

विज्ञापन
2020 Chandra Grahan Rice Importance: Rice is important for this Lunar eclipse june 5
lunar eclipse - फोटो : ani
पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि हिंदू धर्म में चावल का बहुत ही महत्व है, कोई भी पूजा, यज्ञ आदि अनुष्ठान बिना चावल के पूर्ण नहीं हो सकता। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्यों पर माथे पर रोली के साथ चावल लगाकर तिलक किया जाता है। चावल घर की दरिद्रता दूर करने में सक्षम होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed