फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साबरमती नदी के घाटों की तर्ज पर यहां हो रहा है निर्माण, तस्वीरों में देखें जल्द बदलेगी इस नदी की सूरत

Wed, 10 Feb 2021 03:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Feb 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
rapti river ramghat construction like sabarmati river in Gorakhpur
निर्माणाधीन राजघाट। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की राप्ती नदी के दूसरे तट पर (नौसड़ की तरफ) बन रहे रामघाट को गुजरात की साबरमती नदी के किनारे बने घाट की तर्ज पर बनाया जा रहा है। पंद्रह करोड़ 59 लाख की लागत से बन रहे, सौ मीटर लंबे इस घाट का अप्रैल 2021 तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...


 

rapti river ramghat construction like sabarmati river in Gorakhpur
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ सांसद रहते राप्ती तट पर एक सुंदर घाट बनवाने का प्रयास कर रहे थे। जब वे मुख्यमंत्री बने तो इस कार्य की शुरूआत हुई। निर्माण कार्य की प्रगति जानने आए तो घाट की लंबाई 50 मीटर और बढ़ाने का निर्देश दिया। इसे रामघाट नाम दिया गया है। कार्यदायी संस्था का कहना है कि घाट की लंबाई बढ़ने से कार्य में विलंब हुआ। कोरोना संकट और बाढ़ की वजह से भी निर्माण की गति में बाधा आई। अब तेजी से काम किया जा रहा है।

 

rapti river ramghat construction like sabarmati river in Gorakhpur
निर्माणाधीन राजघाट। - फोटो : अमर उजाला

घाट पर दिखेगा अद्भुत नजारा
रामघाट आने के लिए 180 मीटर लंबे तथा सात मीटर चौड़े सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। सौ मीटर लंबे घाट पर दो आयताकार छतरी, दो अष्टभुजाकार छतरी बनाई जाएगी। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कपड़ा बदलने वाला कक्ष होगा। दो प्रसाधन कक्ष बनेंगे। 16 और 12 फीट की ऊंचाई वाली दो हाईमास्ट लाइटें लगेंगी। अब तक रामघाट का 60 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो चुका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
rapti river ramghat construction like sabarmati river in Gorakhpur
निर्माणाधीन राजघाट। - फोटो : अमर उजाला।

राजघाट बनकर तैयार, सीसी रोड का हो रहा निर्माण
राप्ती तट पर सबसे पहले जिस राजघाट का निर्माण कार्य शुरू हुआ वह 95 प्रतिशत बनकर तैयार है। यहां केवल सीसी रोड का निर्माण कार्य रह गया है।

 

विज्ञापन
rapti river ramghat construction like sabarmati river in Gorakhpur
निर्माणाधीन राजघाट। - फोटो : अमर उजाला।

अंत्येष्टि स्थल का कार्य अभी आधा हुआ है
दोनों घाटों से अंत्येष्टि स्थल को जोड़ा जा रहा है। शव जलाने के लिए यहां पर जो प्लेटफार्म बनाया जा रहा है, वह इस दृष्टि से बनाया जा रहा है कि नदी में पानी के कम या अधिक होने पर शव जलाने में कोई दिक्कत न हो। अभी इसका आधा काम ही हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed