फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: बारिश ने सही कर दी हवा की गुणवत्ता, एयर क्वालिटी इंडेक्स हुआ बेहतर

Tue, 15 Jun 2021 10:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Rain improves air quality in gorakhpur
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में मानसून के गोरखपुर आने के बाद लगातार हो रही बारिश ने हवा की गुणवत्ता में सुधार किया है। न सिर्फ शहर में हवा की गुणवत्ता बेहतर हुई है बल्कि औद्योगिक क्षेत्र सहजनवां में भी स्थिति काफी अच्छी हुई है। आलम यह है कि गोरखपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स संतोषजनक की श्रेणी में आ गया है, वहीं सहजनवां में हवा में प्रदूषण स्तर पहले की तुलना में तकरीबन 30 प्रतिशत बेहतर हुआ है।



शनिवार और रविवार को छोड़कर अन्य दिनों के लिए कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ी है। ऐसे में हवा को प्रदूषित करने वाले तत्वों की मात्रा भी काफी बढ़ती जा रही है। लेकिन लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से हवा को प्रदूषित करने वाले तत्वों की मात्रा भी इजाफा हो रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर ...

 

Rain improves air quality in gorakhpur
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

दरअसल एयर क्वालिटी इंडेक्स एक पैमाना है जिसमें वायु में प्रदूषण के कारकों जैसे पीएम-10, पीएम-2.5, एनओ2, एसओ2, सीओ2, ओ3, एनएच3 आदि की मात्रा की गणना की जाती है। बारिश की वजह से हवा में मौजूद यह प्रदूषण करने वाले तत्व काफी कम हो गए हैं।

 

Rain improves air quality in gorakhpur
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बारिश की वजह से हवा में मौजूद धूल कण समेत अन्य प्रदूूषक तत्व नीचे आ जाते हैं। ऐसे में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहतर हो जाती है। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से गोरखपुर शहर और सहजनवां में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहतर हुआ है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rain improves air quality in gorakhpur
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
एयर क्वालिटी इंडेक्स
तारीख शहर   सहजनवां
10 जून 161  186
11 जून 156  189
12 जून 156 160
13 जून  98   130
14 जून 110 123
15 जून  87   114



 
विज्ञापन
Rain improves air quality in gorakhpur
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
एयर क्वालिटी इंडेक्स  श्रेणी
0-50 अच्छा
51-100  संतोषजनक
101-200  थोड़ा बेहतर
201-300  खराब
301-400 बहुत खराब

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed