फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में बढ़ रहा कोरोनावायरस का असर, टल सकता है यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Thu, 12 Mar 2020 11:55 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Mar 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
proposed International Buddhist Conference in Lumbini may be postponed due to coronavirus
भारत-नेपाल सीमा पर जुटे चीनी नागरिक। - फोटो : अमर उजाला।

भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन पर कोरोना का ग्रहण लग सकता है। सम्मेलन एक मई से सात मई के बीच प्रस्तावित था। इसकी तैयारी थम गई हैं। नेपाल पर्यटन मंत्रालय के सूत्रों से खबर के मुताबिक कोरोनावायरस के चलते सम्मेलन की तिथि परिवर्तन हो सकती है।

proposed International Buddhist Conference in Lumbini may be postponed due to coronavirus
Coronavirus nepal - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि भारत सीमा से सटे नेपाल के लुंबिनी में तीसरे अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन की तैयारी तेज हो गई थी। एक से सात मई तक चलने वाले इस सम्मेलन में अलग-अलग तिथियों में कार्यक्रम भी तय हो चुके हैं। इसके लिए कई समितियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।
proposed International Buddhist Conference in Lumbini may be postponed due to coronavirus
Coronavirus nepal - फोटो : अमर उजाला।
पांच मई के मुख्य कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन के लिए बौद्धिष्ट देशों के अलावा अन्य कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। इस बीच दुनिया भर में मौत का पर्याय बन चुका कोरोनावायरस ने अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन पर ब्रेक लग गया है। सम्मेलन में बौद्ध धर्म के अनुयायी वाले देशों समेत अन्य देशों से करीब 20 हजार लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
proposed International Buddhist Conference in Lumbini may be postponed due to coronavirus
अस्पतालों में तैयार हो रहे वार्ड। - फोटो : PTI
नेपाल पहले से ही कोरोना को लेकर सतर्क है। लिहाजा कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता है। ऐसे में सरकार बड़े स्तर पर सम्मेलन की तिथि परिवर्तन की मंत्रणा तेज कर दी है। सरकार की ओर से अधिकृत रूप से अभी ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पर्यटन मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना था कि कोरोना के कारण आमंत्रित देशों के अतिथियों के नहीं आने कि संभावना को देखते हुए सम्मेलन के तिथि में परिवर्तन संभव है।
विज्ञापन
proposed International Buddhist Conference in Lumbini may be postponed due to coronavirus
कोरोनावायरस - फोटो : PTI
चीनी नागरिकों का नेपाल भ्रमण अन्य देशों की अपेक्षा सर्वाधिक है, ऐसे में नेपाल में कोरोना की मौजूदगी की आशंका और दहशत बनी हुई है। नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय ने हालांकि स्पष्ट कर दिया है कि नेपाल में इस वायरस का कोई असर नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed