गोरखपुर के आसपास के जिलों महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर में कोरोना के संदिग्ध मरीज सामने आने के बाद जिले की सीमाओं पर सख्ती और बढ़ा दी गई है। डीआईजी राजेश डी मोदक के आदेश के बाद हर शख्स पर नजर रखी जा रही है।
2 of 5
गोरखपुर लॉकडाउन।
- फोटो : अमर उजाला
एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि विशेष परिस्थितियों में पुलिस जांच के बाद छूट तो दी जा रही है, लेकिन फिर वापस आते ही जांच भी की जा रही है। कोशिश यही है कि किसी भी दशा में कोरोना को फैलने से रोका जा सके।
3 of 5
गोरखपुर लॉकडाउन।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज में छह और देवरिया में भी कोरोना के संदिग्ध मरीज सामने आ चुके हैं। सभी को क्वारंटीन किया गया है। इनके सगे संबंधी या फिर ये जिनके संपर्क में थे, वे लोग इधर-उधर ना जाने पाएं, इसकी निगरानी जिले स्तर पर हो रही है।
4 of 5
गोरखपुर लॉकडाउन।
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही एक जिले से दूसरे जिले में कोई ना जाने पाए, इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डीआईजी ने निर्देश दिया है कि मरीजों को आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्हें एंबुलेंस से या फिर निजी वाहन से आने- जाने पर कोई रोकटोक नहीं है।
5 of 5
गोरखपुर लॉकडाउन।
- फोटो : अमर उजाला
डीआईजी राजेश डी मोदक ने कहा कि आसपास के जिलों में कोरोना के संदिग्ध मरीजों को क्वारंटीन किया गया है। जिले की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाई गई है। कोशिश यही है कि आवाजाही न होने पाए, ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके।