फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University has got new Vice-Chancellor

गोरखपुर: डीडीयूजीयू को मिला नया कुलपति, प्रो. कृष्ण पाल सिंह तीन साल के लिए नियुक्त

Sat, 05 Sep 2026 06:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 05 Sep 2026 06:28 PM IST
सार

प्रो. कृष्ण पाल सिंह को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तीन साल के लिए नियुक्त किया।

विज्ञापन
Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University has got new Vice-Chancellor
गोरखपुर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को नए कुलपति मिल गए हैं। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रो. कृष्ण पाल सिंह को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए की गई है। प्रो. कृष्ण पाल सिंह महात्मा गांधी ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के पूर्व कुलपति रह चुके हैं। 
विज्ञापन


वर्तमान में वह गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उच्च शिक्षा प्रशासन का अनुभव रखने वाले प्रो. सिंह के डीडीयू का कुलपति बनाए जाने की सूचना शनिवार को जारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीयू में प्रो. पूनम टंडन का कुलपति के रूप में कार्यकाल चार सितंबर को पूरा हो चुका है। इसके बाद से नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर विश्वविद्यालय में चर्चाएं तेज थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed