{"_id":"5e3e4b778ebc3ee5f35a850d","slug":"police-man-want-justice-by-cm-yogi-for-save-land-from-land-mafia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस थाने में सुनवाई न हुई तो धरने पर बैठा दरोगा, बोला-मुख्यमंत्री जी! अब आप ही बचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस थाने में सुनवाई न हुई तो धरने पर बैठा दरोगा, बोला-मुख्यमंत्री जी! अब आप ही बचाएं
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दरोगा राहुल राव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आम लोगों की सुरक्षा में तैनात दरोगा अपने घरवालों को ही न्याय नहीं दिला पा रहा है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाने में दरोगा राहुल राव ड्यूटी कर रहे हैं और जौनपुर जिले में उनकी जमीन पर भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई ना होने से क्षुब्ध दरोगा शुक्रवार को बड़हलगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए।
यह खबर पाते ही इंस्पेक्टर रामज्ञा सिंह मौके पर पहुंचे और समझाकर थाने लाए। उन्होंने अपने स्तर से थाने पर बातचीत भी की है और अफसरों को भी इसकी जानकारी दी।
2 of 5
दरोगा राहुल राव पोस्टर के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक जौनपुर जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र निवासी दरोगा राहुल राव बड़हलगंज कोतवाली में तैनात हैं। शुक्रवार शाम को राहुल उपनगर के अंबेडकर चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा के सामने बैनर लगा कर धरने पर बैठ गए। दरोगा को धरने पर बैठता देख आसपास मौजूद लोग हैरत में पड़ गए।
3 of 5
दरोगा राहुल राव का पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला
दरोगा का कहना है कि उनके पिता ने एक जमीन का बैनामा कराया था। उनकी मौत के बाद कुछ दबंग जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। घर वालों की आपत्ति पर दबंग जान माल की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने मीरगंज के थानेदार, क्षेत्राधिकारी तथा जौनपुर के एसएसपी, डीआईजी तक से गुहार लगाई मगर कहीं सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दरोगा राहुल राव।
- फोटो : अमर उजाला
दरोगा ने कहा कि दबंग प्रभावशाली हैं, ऐसे में उनके परिवार की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। दरोगा के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन फानन में इंस्पेक्टर पहुंचे और समझाकर दरोगा को थाने लाए।
विज्ञापन
5 of 5
UP Police
- फोटो : अमर उजाला।
स्टे के बावजूद हो रहा निर्माण
कोतवाली प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने कहा कि दरोगा की भूमि पर स्थगन आदेश है। इसके बावजूद कुछ लोग निर्माण कार्य करा रहे हैं। दरोगा इसी बात से क्षुब्ध है। उन्हें समझाकर थाने लाया गया है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। इस मामले में कार्रवाई जरूर होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।