फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर के इस पुजारी ने संपन्न कराई पीएम मोदी की सिंधु नदी की पूजा, गांव के लोगों में खुशी की लहर

Mon, 06 Jul 2020 02:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Jul 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
PM modi offer prayers to sindhu river with gorakhpur Rakesh Chaubey during his visit to leh ladakh
सिंधु नदी की पूजा करते पीएम मोदी व राकेश चौबे का परिवार।। - फोटो : अमर उजाला।

भारत-चीन सीमा पर चल रहे तनाव के बीच भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेह में जवानों का हौसला बढ़ाने गए हों। लेकिन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के लोगों के लिए उनका सिंधु नदी का पूजन करना विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिले के राकेश चौबे जो सेना में धर्मगुरु पद पर आसिन हैं उन्होंने ही प्रधानमंत्री की सिंधु नदी की पूजा संपन्न कराई है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव ही नहीं बल्कि जिले के लोगों में खुशी की लहर है।

PM modi offer prayers to sindhu river with gorakhpur Rakesh Chaubey during his visit to leh ladakh
सिंधु नदी की पूजा करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अचानक लेह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरहद पर तैनात सेना के वीर जवानों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही सिंधु नदी का दर्शन व पूजन किया। पीएम मोदी के सिंधु नदी के दर्शन और पूजन का कार्यक्रम जिस पुजारी ने संपन्न कराया वह पंडित राकेश चौबे गोरखपुर सिकरीगंज के धरमनगर चौकड़ी के रहने वाले हैं। वह इन दिनों भारतीय सेना के जूनियर कमिशन ऑफिसर के पद रहते हुए सेना के धर्म का पदभार भी ग्रहण किए हुए हैं। जब प्रधानमंत्री लेह पहुंचे और सिंधु नदी का दर्शन पूजन करने लगे तो टीवी पर प्रधानमंत्री के साथ राकेश को देखकर परिवार वाले काफी खुश हुए।

PM modi offer prayers to sindhu river with gorakhpur Rakesh Chaubey during his visit to leh ladakh
राकेश चौबे का परिवार। - फोटो : अमर उजाला।

राकेश के पिता कृष्ण मुरारी चौबे ने बताया कि राकेश ने प्राथमिक शिक्षा अपने मामा के यहां रहकर ग्रहण की। श्रीराम रेखा इंटर कॉलेज उरुवा बाजार से उन्होंने इंटर की परीक्षा पास की। स्नातक की परीक्षा उन्होंने श्यामेश्वर डिग्री कॉलेज सिकरीगंज से पास की। उन्होंने बताया कि घर में पूजा-पाठ का माहौल हमेशा से ही था ऐसे में राकेश का भी रूझान पूजा-पाठ की ओर हमेशा से रहा। 2011 में उन्होंने सेना में ज्वाइन किया। इसके बाद से ही वह सेना में विभिन्न पदों पर रहते हुए वर्तमान में जूनियर कमिशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही वह सेना के धर्मगुरु का दायित्व निभा रहे हैं। बताया कि राकेश शुरु से ही परिवार के लोगों का काफी सम्मान करते हैं। उनके परिवार में माता इंद्रावती देवी, राकेश की पत्नी अमृता और उनका पांच साल का बेटा रेयांश के अलावा दो भाई विवेक और नितेश के साथ ही एक बहन हेमलता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM modi offer prayers to sindhu river with gorakhpur Rakesh Chaubey during his visit to leh ladakh
हनुमान मंदिर के मुख्य ट्रस्टी प्रेमजी महाराज - फोटो : अमर उजाला।

राकेश की हनुमान मंदिर में है गहरी आस्था
सिकरीगंज के धर्मनगर चौकड़ी निवासी बालाजी सत्यधाम हनुमान मंदिर के मुख्य ट्रस्टी प्रेमजी महाराज ने बताया कि राकेश की शुरू से ही इस मंदिर से गहरी आस्था है। वह धर्म में काफी विश्वास रखते हैं।

विज्ञापन
PM modi offer prayers to sindhu river with gorakhpur Rakesh Chaubey during his visit to leh ladakh
पत्नी के व बेटे के साथ सेना में तैनात धर्मगुरु राकेश चौबे। - फोटो : अमर उजाला।

अच्छे क्रिकेटर भी हैं राकेश
राकेश के पिता कृष्ण मुरारी चौबे ने बताया कि राकेश पढ़ाई-लिखाई में काफी अच्छे हैं। इसके साथ ही वह शानदार क्रिकेटर भी हैं। गांव और जिले ही नहीं बल्कि आसपास के कई जिले में राकेश अपने खेल के लिए काफी लोकप्रिय हैं। बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही क्षेत्रों में दूसरे खिलाड़ी उनसे खौफ खाते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed