{"_id":"5f02a6772f49452e2a580d1f","slug":"cm-yogi-adityanath-did-rudrabhishek-in-gorakhnath-temple-in-sawan-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2020: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, विश्व कल्याण के लिए मांगी मन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2020: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, विश्व कल्याण के लिए मांगी मन्नत
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : आनंद चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन के पहले सोमवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव भगवान शिव से कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की।
2 of 5
Cm yogi Adityanath
- फोटो : आनंद चौधरी
सोमवार को तड़के स्नान-ध्यान के बाद वह मठ से निकले। गुरु गोरखनाथ एवं अखण्ड ज्योति का पूजन कर दर्शन किया। उसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर के परिसर में भ्रमण के बाद उन्होंने मानसरोवर मंदिर जाकर भगवान शिव को जल चढ़ाया।
3 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : आनंद चौधरी
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के पास स्थापित शक्ति पीठ में भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मंदिर के परम्परागत पुजारी एवं संस्कृत विद्यालय के आचार्य सहित 11 वेदपाठी ब्राह्मण इस अनुष्ठान में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : आनंद चौधरी
मंत्रोच्चार के बीच एक घंटे तक चले रुद्राभिषेक कार्यक्रम में मंदिर के खास लोग शामिल शामिल थे। रुद्राभिषेक के दौरान दूध तथा कई प्रकार के फलों के रस से अनुष्ठान को संपन्न कराया गया। अनुष्ठान के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : आनंद चौधरी
बता दें कि मुख्यमंत्री रविवार सुबह गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। यहां आने के बाद उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। दोपहर को सीएम योगी लखनऊ वापस लौट जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।