फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रक को बचाने में पलटा पेट्रोल से भरा टैंकर, जान जोखिम में डाल तेल लूटने पहुंच गए लोग, तस्वीरें

Sat, 28 Nov 2020 08:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Nov 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
petrol tanker overturned in gorakhpur
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर के कौवाबाग पुलिस चौकी के सामने शनिवार को सुबह करीब 4:30 बजे पेट्रोल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर बचाने में हुआ। चालक और परिचालक ने कूद कर जान बचाई। सड़क पर गिरने से चालक का सिर फट गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...


 

petrol tanker overturned in gorakhpur
हादसे में बाल-बाल बची ड्राइवर की जान। - फोटो : अमर उजाला।

टैंकर पलटने के बाद कुछ लोग तेल लूटने भी पहुंच गए लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। जानकारी के मुताबिक, टैंकर नेपाल के बुटवल निवासी राकेश कसौधन का है। लुंबिनी थाना क्षेत्र के बनकटिया निवासी उमेश गौड़ टैंकर चलाते हैं।

 

petrol tanker overturned in gorakhpur
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

तीन दिन पहले उमेश टैंकर लेकर मुगलसराय वाराणसी गए थे। वहां से आने के बाद शुक्रवार को बैतालपुर डिपो से 20 हजार लीटर पेट्रोल लेकर रात में ही नेपाल के भरुआनी डिपो के लिए चले थे। कौवाबाग पुलिस चौकी के सामने जिला जेल बाई पास के तरफ से आ रहे ट्रक की लाइट पड़ने से उनका टैंकर से नियंत्रण छूट गया जिससे टैंकर पलट गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
petrol tanker overturned in gorakhpur
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

करना पड़ा मार्ग परिवर्तन
कौवाबाग पुलिस चौकी के सामने टैंकर पलटने से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। जिसे लेकर शाहपुर पुलिस ने दोनों तरफ से रूट डायवर्ट किया। तब जाकर जाम खत्म हुआ।
 

विज्ञापन
petrol tanker overturned in gorakhpur
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
असुरन और जिला जेल बाईपास से आने वाहनों को कौवा बाग पुलिस चौकी के बगल से रेलवे कॉलोनी होते हुए मोहद्दीपुर की तरफ भेजा गया। वहीं मोहद्दीपुर से आने वाले वाहन पीएससी तिराहा से रेलवे कॉलोनी होते हुए कौवाबाग चौकी पहुंचकर अपने गंतव्य की तरफ गए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed