नेपाल के धनगढ़ी जिले में पश्चिमी स्वतंत्र देशभक्त समाज और जनमोर्चा पार्टी ने भ्रष्टाचार और कई मुद्दे को लेकर नेपाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 'राजा आओ और देश बचाओ' का नारा लगाया।
2 of 5
nepal news
- फोटो : अमर उजाला।
प्रदर्शन करते हुए लोगों ने नेपाल में पुनः राजशाही की मांग करते हुए 'हमारा राजा, हमारी गरिमा और जीवन से अधिक प्रिय है' नारे लगाते हुए विरोध रैली निकाली। नेपाल के धनगढ़ी जिले में पार्क रोड से मुख्य चौराहा तक स्वतंत्र देश भक्त और जनमोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से भ्रष्टाचार और विदेश नीति को लेकर नेपाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
3 of 5
nepal news
- फोटो : अमर उजाला।
पुनः राजशाही की मांग करते हुए 'राजा आओ, देश बचाओ' 'हमारा राजा प्राणों से प्यारा' का नारा लगाते गए सभी गणतंत्र वादी नागरिकों से एकजुट होने का आह्वान किया। रैली मुख्य चौराहे पर पहुंच कर एक जनसभा में तब्दील हो गई।
4 of 5
nepal news
- फोटो : अमर उजाला।
राष्ट्रीय जनमोर्चा के केंद्रीय सदस्य मनोज भट ने कहा कि गणतंत्र का विकल्प एक राजा है ना की एक राजनीतिक पार्टी। लोगों ने राजनीतिक दलों के विकल्प के रूप में एक राजा की तलाश शुरू कर दी है।
5 of 5
nepal news
- फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा कि राजा को उखाड़ फेंकने वाले राजनीतिक दल देश पर शासन कर रहे हैं। इस देश में एक राजा का शासन था, तो ज्ञानेंद्र के बेटे पारस अब राजा होंगे। लेकिन लोगों ने नहीं होने दिया। भ्रष्टाचार , अनियमितताओं और काले बाजार के खिलाफ विरोध किया जा रहा है। वर्तमान गणतंत्रात्मक प्रणाली को विकास और समृद्धि लाने में यह सरकार विफल है।