फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#Ladengecoronase: यहां ऑक्सीजन के अभाव में नहीं टूटेंगी होम आइसोलेशन के मरीजों की सांसें, प्रशासन कर रहा खास इंतजाम

Mon, 26 Apr 2021 05:10 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Apr 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
Oxygen cylinder will deliver RRT to home isolation patients in gorakhpur
ऑक्सीजन सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
कोरोना महामारी के बीच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों को सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला प्रशासन उन तक भी ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) उन तक ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाएगी। इसके लिए छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने के साथ ही आरआरटी की संख्या भी 24 से बढ़ाकर 44 कर दी गई है।
Oxygen cylinder will deliver RRT to home isolation patients in gorakhpur
coronavirus - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण की वजह से होम आइसोलेशन में रह रहे कई मरीजों को सांस की दिक्कत बढ़ रही है, मगर अस्पतालों में बेड नहीं मिलने की वजह से वे लाचार हैं। ऑक्सीजन के लिए प्रशासनिक अफसरों, कोविड कंट्रोल सेंटर और ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाली फैक्ट्रियों के चक्कर लगा रहे हैं। इन मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन करीब सात हजार छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर का इंतजाम कर रहा है। 
Oxygen cylinder will deliver RRT to home isolation patients in gorakhpur
ऑक्सीजन सिलेंडर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
यह सुविधा देने के लिए आरआरटी की मदद लेने का निर्णय किया गया है। यह टीम मरीजों के घर पर उनका हाल जानने के साथ ही ऐसे लोगों की पहचान भी करेगी, जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है। ऐसे लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराया जाएगा। मरीज के पूरी तरह से ठीक होने के बाद सिलिंडर जमा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Oxygen cylinder will deliver RRT to home isolation patients in gorakhpur
ऑक्सीजन सिलिंडर। - फोटो : amar ujala
डॉक्टर की पर्ची के साथ भरवा सकेंगे सिलिंडर
यदि व्यक्तिगत रूप से किसी के पास ऑक्सीजन सिलिंडर मौजूद है और वह उसे रिफिल कराना चाहता है तो डॉक्टर की पर्ची के साथ गीडा स्थित ऑक्सीजन प्लांट से रिफिल करवा सकता है। प्रशासन ऐसे लोगों के लिए भविष्य में कचहरी क्लब से भी ऑक्सीजन वितरण की व्यवस्था करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Oxygen cylinder will deliver RRT to home isolation patients in gorakhpur
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन। - फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को भी जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए आरआरटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर की भी व्यवस्था की जा रही है। जिसको भी ऑक्सीजन की जरूरत होगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा। पास में खाली सिलिंडर होने पर डॉक्टर की पर्ची और आधार कार्ड दिखाकर भी लोग ऑक्सीजन उत्पादन इकाई से उसे भरवा सकेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed