फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों लगी लंबी लाइन, तस्वीरें देखकर आप भी पूछेंगे- जांच कराने आए हैं, या संक्रमित होने?

Wed, 28 Apr 2021 02:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Apr 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
Long line with community health centers for corona test in UP panchayat election duty
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

दो मई को होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना में पास के लिए प्रत्याशी एवं एजेंटो को कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव दिखानी जरूरी है। इसके बाद ही उनका पास जारी होगा। ऐसे में महराजगंज जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड जांच तेजी से की जा रही है। बुधवार सुबह से ही यहां लोगों की लंबी भीड़ उमड़ पड़ी है। एक तरफ भीड़ से दूरी बनाने की बात कहीं जा रही है, दूसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उमड़ने वाली भीड़ संक्रमण को दावत दे रहे हैं।



 

Long line with community health centers for corona test in UP panchayat election duty
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

धूप में खड़े होकर प्रतिक्षा करते रहे लोग
सीएचसी परतावल में सुबह से ही प्रत्याशियों तथा उनके अभिकर्ताओं की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। धूप में कतार में खड़े होकर लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सोशल डिस्टेंसिंग का थोड़ा सा भी ध्यान नहीं दिया गया। लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों के हल्की-फुल्की नोकझोंक भी होती रही। गर्मी से बेचैन लोग पेड़ की छांव तलाशते नजर आ रहे थे।

 

Long line with community health centers for corona test in UP panchayat election duty
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

जांच के लिए वक्त का इंतजार करते रहे लोग
निचलौल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर कोरोना जांच के लिए भीड़ लगी रही। दमकी निवासी प्रवीण पांडेय ने बताया कि मतगणना स्थल पास के लिए कोरोना जांच रिपोर्ट की जरूरत है। लेकिन एक बजे तक धूप में लाइन लगने के बाद कोरोना जांच नहीं हो सकी है। वहीं तुर्कहिया निवासी अजय शर्मा ने कहा कि कोरोना जांच के लिए अस्पताल पर सुबह नौ बजे से कतार में खड़े हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Long line with community health centers for corona test in UP panchayat election duty
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

भीड़ से सता रहा था संक्रमण का खतरा
समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा में कोरोना जांच के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। सुबह नौ बजे से लाइन में खड़े सोनवल निवासी राम सेवक चौधरी ने बताया कि यहां पर कोई व्यवस्था नहीं है। हरखपुरा निवासी रामानंद सूचित का कहना है कि जिस प्रकार बेतरतीब ढंग से कोविड जांच के लिए लोगों को खड़ा किया गया है। इससे ज्यादा लोग संक्रमित हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
Long line with community health centers for corona test in UP panchayat election duty
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

अधिकतर प्रत्याशी भीड़ के कारण जांच कराए बगैर वापस अपने घर चले गए। 12 बजे थाना प्रभारी सिंदुरिया हमराही सिपाहियों के साथ पहुंच कर लाइन में खड़े होने की अपील की। प्रभारी अधीक्षक डॉ. श्याम बाबू का कहना 12 बजे तक 250 व्यक्तियों को कोरोना जांच हुआ है, बाकी लोगों की जांच तेजी से की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed