तस्वीरें डराएंगी: खजांची-पादरी बाजार मार्ग पर खुले हैं नाले, चलें तो जरा संभलकर- मौत के बाद भी लापरवाही
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:59 AM IST
सार
दुकानदार पप्पू ने बताया कि नाले की गहराई काफी अधिक है और सड़क से इसकी दूरी भी बहुत कम है। रात के समय या बारिश में स्थिति और खतरनाक हो जाती है। दुकानदार जुगनू ने बताया कि सड़क की ऊंचाई नाले से अधिक है। बाइक और साइकिल सवारों को हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए चलना और भी जोखिम भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन