फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अब रामगढ़ताल किनारे करिए सुबह की सुरक्षित सैर व योग, बनाया गया मास्टर प्लान

Wed, 31 Aug 2022 03:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 31 Aug 2022 03:47 PM IST
विज्ञापन
Now do safe morning walk and yoga on Ramgarhtal Gorakhpur
रामगढ़ताल का प्रवेश द्वार। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल के किनारे सुबह की सैर और योग करने वालों और शाम को घूमने आने वालों की सुविधा के लिए पुलिस ने पहल की है। सुबह सैर और योग पर आने वालों की सुरक्षा के लिए ताल किनारे वाले रोड पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।



यह व्यवस्था सुबह पांच बजे से आठ बजे तक लागू रहेगी। इसी तरह शाम में घूमने आने वालों के लिए शाम पांच से रात 10 बजे तक डायवर्जन लागू किया गया। चार पहिया वाहनों की सीधे एंट्री नहीं होगी और वाहनों के लिए पार्किंग भी निर्धारित कर दी गई।


 

Now do safe morning walk and yoga on Ramgarhtal Gorakhpur
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, रोजाना रामगढ़ताल के किनारे स्थित सड़क पर टहलने, साइकिल चलाने व योग करने वालों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैड़लेगंज स्थित गौतम बुद्ध प्रवेश द्वार से लेकर नौकायन तक जाने वाले मुख्य मार्ग का रामगढ़ताल के किनारे स्थित लेन वाकर पथ के रूप में प्रयोग किया जाएगा।

सुबह 5 से 8 बजे तक साइकिल को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के दो पहिया व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस दौरान यह मार्ग वन-वे रहेगा। इस अवधि में पैड़लेगंज से नौकायन तक जाने वाले मुख्य मार्ग के बीच बने सभी कट को बैरियर लगाकर बंद किए जाएंगे।  

 

Now do safe morning walk and yoga on Ramgarhtal Gorakhpur
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।

इस तरह की गई व्यवस्था

  • रोजाना शाम 5 से 10 बजे के बीच पैड़लेगंज से नौकायन की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों को सर्किट हाउस तिराहा से डायवर्जन कर उन्हें सर्किट हाउस के बाहर स्थित पार्किंग स्थल पर पार्क करवाया जाएगा। इसी प्रकार सिक्टौर से नौकायन की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों का ट्रांसफार्मर तिराहे से डायवर्जन कर उन्हें महंत दिग्विजयनाथ पार्क के पश्चिमी गेट से वहां स्थित पार्किंग स्थल पर पार्क करवाया जाएगा। इनके लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगेगी।  
  • इसी समयावधि में सर्किट हाउस तिराहे से ट्रांसफार्मर तिराहे तक किसी भी चार पहिया वाहन का प्रवेश नहीं होगा। दो पहिया वाहनों के प्रवेश की अनुमति होगी, जिन्हें नौकायन के पास स्थित पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा।
  • पैड़लेगंज से नौकायन की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहन सर्वप्रथम सर्किट हाउस के पास स्थित पार्किंग स्थल पर पार्क होंगे, उसके भर जाने के बाद प्रेक्षागृह व चंपा देवी पार्क स्थित पार्किंग स्थल में पार्क किए जाएंगे।
  • नौकायन क्षेत्र में गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से निर्धारित की गई वेंडिग जोन में वही दुकानें लगेंगी, जिन्हें गोरखपुर विकास प्राधिकरण से लाइसेंस प्राप्त हुआ है। बिना लाइसेंस प्राप्त दुकानें सरोवर रेस्टोरेंट से आगे नौकायन पैदल मार्ग के सटे स्थित दाहिने लेन पर लगेंगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Now do safe morning walk and yoga on Ramgarhtal Gorakhpur
रामगढ़ताल - फोटो : अमर उजाला।

सीसी टीवी कैमरों से लैस होगा मार्ग
रामगढ़ताल रोड को पूरी तरह से सीसी टीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। इस पर जीडीए की ओर से काम भी शुरू कर दिया गया है। दो जगह इसका कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, ताकि हर गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहे। एसपी सिटी ने संबंधित पुलिस वालों को इसकी प्रगति जानते रहने का निर्देश भी दिया है।
 

विज्ञापन
Now do safe morning walk and yoga on Ramgarhtal Gorakhpur
एसपी सिटी डॉ. कृष्ण कुमार विश्नोई। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
एसपी सिटी डॉ. कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि रामगढ़ताल के पास नौकायन का क्षेत्र वर्तमान में पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि यहां सुबह से लेकर रात तक स्थानीय नागरिकों व पर्यटकों का आवागमन बना रहता है। इसी क्रम में रामगढ़ताल क्षेत्र में भ्रमण के लिए आने वाले स्थानीय नागरिकों व बाहरी पर्यटकों की सुविधा तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई बदलाव किए गए हैं, जिसका पुलिस पालन कराएगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed