फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में बारिश के बीच घंटों गुल रही बिजली, आफत में फंसे रहे लोग

Thu, 30 Jun 2022 04:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Jun 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
no electricity for hours in midst of rain In Gorakhpur
Gorakhpur Monsoon - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में मानसून की पहली बारिश ने बुधवार को बिजली निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के चारों वितरण खंडों के विभिन्न इलाकों में सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे के बाद तक बिजली आपूर्ति ठप रही।



तारामंडल बिजलीघर सुबह आठ बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बंद रहा। नार्मल, रूस्तमपुर, रानीबाग, नार्मल, विश्वविद्यालय, मोहद्दीपुर, बक्शीपुर, राप्तीनगर, शाहपुर समेत अन्य बिजलीघर से जुड़े इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। तारामंडल बिजलीघर में पारेषण केंद्र से आने वाली आपूर्ति की मुख्य लाइन में बारिश के दौरान ही फाल्ट हो गया। इससे पूरा बिजलीघर बंद हो गया। यहां दोपहर 1:30 बजे आपूर्ति सामान्य हुई।

 

no electricity for hours in midst of rain In Gorakhpur
Gorakhpur Monsoon - फोटो : अमर उजाला।

रूस्तमपुर उपकेंद्र के स्वीच यार्ड का जंफर और फ्यूज उड़ने से सुबह 6.30 बजे आपूर्ति ठप हो गई। दो घंटे बाद 8.30 बजे के आसपास आपूर्ति बहाल हो सकी।  उधर, शाहपुर बिजलीघर, आवास विकास और खरैया पोखरा फीडर पर लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से उसका इंसुलेटर खराब हो गया, जिसकी वजह से एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। दुर्गाबाड़ी क्षेत्र में सुबह सात बजे बत्ती गुल हो गई। डेढ़ घंटे बाद 8:30 बजे फाल्ट सही किया गया।

no electricity for hours in midst of rain In Gorakhpur
Gorakhpur Monsoon - फोटो : अमर उजाला।

अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि बारिश के बीच फाल्ट होने से दिक्कत बढ़ गई थी। लेकिन, दोपहर दो बजे तक आपूर्ति पूरी तरह सामान्य कर दी गई। बारिश के बीच भी एक्सईन, एसडीओ और अवर अभियंता से साथ पूरी बिजली निगम की टीम डटी रही।

बिछिया में ट्रांसफार्मर फुंका, 12 घंटे परेशान रहे लोग
मोहद्दीपुर उपकेंद्र के बिछिया में बुधवार भोर में 4.30 बजे 400 केवीए ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। शाम चार बजे तक  ट्रांसफार्मर बदला जा सका। इसके बाद बिछिया इलाके में आपूर्ति सामान्य हुई।

बारिश में बत्ती गुल हो तो यहां करें संपर्क
मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि बारिश के बीच फाल्ट या किसी और वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो, तो जोन के उपभोक्ता बिजली निगम के नंबर 9415737209 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
no electricity for hours in midst of rain In Gorakhpur
Gorakhpur Monsoon - फोटो : अमर उजाला।

आकाशवाणी परिसर में गिरी बिजली, ढाई घंटे ठप रहा प्रसारण  
गोरखपुर के आकाशवाणी परिसर में बुधवार सुबह बारिश के बीच बिजली गिर गई। इससे 10 किलोवाट के ट्रांसमिशन में गड़बड़ी आई और करीब ढाई घंटे तक प्रसारण ठप रहा। गनीमत रही कि सुबह के वक्त परिसर में कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली गिरने की जानकारी मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और गड़बड़ी को ठीक किया। इसके बाद प्रसारण शुरू हो सका।

 

विज्ञापन
no electricity for hours in midst of rain In Gorakhpur
Gorakhpur Monsoon - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम परिसर में आकाशवाणी का कार्यालय है। सुबह के वक्त कार्यालय में कुछ कर्मचारी अपने-अपने केबिन में काम कर रहे थे। सुबह से हो रही बारिश की वजह से आकाशवाणी कार्यालय के आसपास पानी भर गया था। इस बीच सवा सात बजे के करीब बिजली गिरी। इससे ट्रांसमिशन का प्रसारण ढाई घंटे तक रुका रहा। प्रसारण रुकने की वजह से सवा सात बजे चलने वाला प्रादेशिक न्यूज का कार्यक्रम भी बंद हो गया। इसकी जानकारी कर्मियों ने तकनीकी टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने प्रसारण शुरू कराया। इसके बाद करीब 10 बजे का कार्यक्रम लोग सुन सके। आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख ब्रजेंद्र नारायण ने बताया कि बिजली गिरने की वजह से प्रसारण बाधित रहा। तकनीकी टीम ने जानकारी मिलते ही सही कर दिया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed