फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल में शहरवासियों को मिलेगा मॉडल सड़क का तोहफा, जानिए क्या होगी खासियत

Sat, 26 Dec 2020 11:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Dec 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
new year 2021 gift Model road will be built in Gorakhpur
गोरखपुर का कालेसर चौराहा। - फोटो : अमर उजाला।
नए साल में गोरखपुर शहरवासियों को एक मॉडल सड़क का तोहफा मिलेगा। रेल म्यूजियम के बगल में स्थित मंदिर से सिंचाई विभाग के दफ्तर तक नौ मीटर चौड़ी व 800 मीटर लंबी सड़क का निर्माण तेजी से चल रहा है। सड़क के दोनों तरफ तीन-तीन फीट का फुटपाथ भी बनेगा। बगल में हरियाली होगी और आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। दुघर्टना से बचने के लिए सफेद पट्टी के साथ ही रिफलेक्टर बाक्स लगाए जाएंगे।

 
new year 2021 gift Model road will be built in Gorakhpur
तेजी से चल रहा सड़क निर्माण का कार्य। - फोटो : अमर उजाला।
रेलवे की डिजाइन के मुताबिक नौ मीटर में सात मीटर डामर रोड होगी, जबकि दोनों तरफ फुटपाथ की ओर एक-एक मीटर सीसी रोड बनेगी। इससे एक फायदा यह भी होगा कि बारिश में सड़क टूटेगी नहीं। सड़क के दोनों किनारे एक फीट ऊंचाई पर फुटपाथ बनाया जाएगा। जिसकी चौड़ाई तीन फीट होगी। पूरब की ओर खाली जगह पर ईंटें लगाई जाएंगी और बीच-बीच में पौधे लगेंगे।
new year 2021 gift Model road will be built in Gorakhpur
गोरखपुर रेल म्यूजियम। - फोटो : अमर उजाला।
रेल म्यूजियम में आने वालों के लिए बनेगा कार स्टैंड
रेल म्यूजियम में आने वाले लोगों को अब चार पहिया वाहन खड़ा करने की दिक्कत नहीं होगी। निमार्णाधीन सड़क के पूरब की ओर दुर्गा मंदिर के बगल में कार स्टैंड बनाया जाएगा। इसकी डिजाइन स्वीकृत हो गई है। सड़क बनने के बाद स्टैंड का निर्माण होगा। दो पहिया वाहनों के लिए रेल म्यूजियम के पश्चिम की ओर खाली जगह में छोटा स्टैंड बनाने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
new year 2021 gift Model road will be built in Gorakhpur
कौवाबाग अंडरपास। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर क्षेत्र के उप मुख्य इंजीनियर रवींद्र मेहरा ने बताया कि सड़क का निर्माण जल्द पूरा करा लिया जाएगा। यह सड़क एक मॉडल के रूप में होगी। इससे कौवाबाग अंडरपास की ओर जाने वालों के लिए एक लिंक रोड मिल जाएगी।  
विज्ञापन
new year 2021 gift Model road will be built in Gorakhpur
कालेसर। - फोटो : अमर उजाला।
मॉडल सड़क, सुंदर होंगे बांध
गौरतलब है कि कालेसर एंट्री प्वाइंट को बेहतरीन लुक दिया जा रहा है। नौसड़ से कालेसर के बीच राप्ती नदी के बांध को भी सजाया-संवारा जा रहा है। सड़क के बीच लाइटिंग का काम पूरा हो चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed