फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas Day 2020: हर तरफ गूंजे कैरल, तस्वीरों में देखें कैसे मनाया गया क्रिसमस

Fri, 25 Dec 2020 08:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Dec 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
Christmas Day 2020 celebrated in gorakhpur latest photos
Christmas Day 2020 - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में प्रभु यीशु जन्म उत्सव का दिन क्रिसमस शुक्रवार को धूमधाम से उत्सव व उल्लास के साथ मनाया। चारों तरफ खुशियां छाई रहीं। गिरजाघरों के विशेष प्रार्थना सभाओं में विश्व मंगल के साथ कोरोना से निजातक की की कामना की गई। मसीही विश्वासियों ने केक खाया और खिलाया तथा एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दी बधाई का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा बच्चे सुबह सो कर उठे तो सिरहाने गिफ्ट मिला अभिभावकों ने बताया कि रात में सैंटा क्लॉस आया था बच्चे खुशी से झूम उठे।

Christmas Day 2020 celebrated in gorakhpur latest photos
Christmas Day 2020 - फोटो : अमर उजाला।

प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर मसीही समुदाय की खुशी झलक रही थी। बड़ी संख्या में भक्ति से सराबोर विश्वासी सुबह गिरजा घरों में पहुंचे और विशेष प्रार्थना सभाओं में भाग लिया। प्रभु भोज लेकर देश दुनिया के समृद्धि की दुआ मांगी। क्रिसमस पर घर-घर में लजीज व्यंजन बनाए गए जिसका स्वाद लेते हुए लोगों ने एक दूसरे को हैप्पी क्रिसमस कहा। अन्य समुदाय के लोग भी मसीही शुभचिंतकों के घर गए और क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

Christmas Day 2020 celebrated in gorakhpur latest photos
Christmas Day 2020 - फोटो : अमर उजाला।

सेंट जोसेफ महा गिरजाघर सिविल लाइन में बिशप थामस थिरुमत्तम ने कहा प्रभु यीशु इसलिए इस धरती पर कि वह मानव के साथ रहकर सके। पल्ली पुरोहित फादर ग्रेगरी ने मिस्सा बलिदान पूजा कर प्रभु को स्मरण किया और विश्वासइयों को आशीर्वाद दिया। सेंट जॉन चर्च बशारतपुर के रेव्ह रोशन लाल ने प्रार्थना कराई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas Day 2020 celebrated in gorakhpur latest photos
Christmas Day 2020 - फोटो : अमर उजाला।

सेंट थॉमस चर्च धरमपुर के रेव्ह संजय विंसेंट ने कहा कि पाप परमेश्वर की आज्ञाओं का उल्लंघन करता है तो पापी हो जाता है। पीस टर्बिनिकल चर्च मयूर विहार के बिशप लविंग मुरार ने कहा कि प्रभु यीशु मानव जीवन को सुधारने के लिए लिए धरती पर जन्म लिया। फुल गोस्पेल चर्च मोतीपोखरा के पास्टर एबीएस लाल ने पवित्र शास्त्र बाइबल का अंश पढ़कर प्रार्थना की। उसके साथ ही उपस्थित लोगों को गिफ्ट बांटें।

 

विज्ञापन
Christmas Day 2020 celebrated in gorakhpur latest photos
Christmas Day 2020 - फोटो : अमर उजाला।

असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च राप्ती नगर के पास्टर फ्रांसिस विल्सन ने बताया जब हम पापों में डूब गए थे तब प्रभु ने हमारे लिए जन्म लेकर हमें उद्धार दिलाया और हमें पाप से बचाया। क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक में विशेष प्रार्थनाएं की गई। रेव्ह डीआर लाल के अगुवाई में ब्रदर वालिस में बताया कि बड़ा दिन का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब हम प्रभु के पद चिन्हों पर चलें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed