फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल के स्वागत में तैयार है कुशीनगर, इन तस्वीरों को देखकर 'जन्नत' का होगा एहसास

Thu, 31 Dec 2020 01:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 31 Dec 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
new year 2021 celebration complete in Kushinagar
Kushinagar new year - फोटो : अमर उजाला।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर नव वर्ष के स्वागत के लिए तैयार है। मुख्य मंदिर में भगवान बुद्ध की छठीं शताब्दी की प्रतिमा का दर्शन होगा। इसके अलावा रामाभार स्तूप और माथा कुंवर मंदिर परिसर भी खुला रहेगा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...



 

new year 2021 celebration complete in Kushinagar
Kushinagar new year - फोटो : अमर उजाला।

मुख्य मंदिर के बगल में स्थित वर्मी मंदिर में भी श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर सकेंगे। पूरे मेला क्षेत्र की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। बिना मास्क के यहां किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंदिर क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की जा रही है।

 

new year 2021 celebration complete in Kushinagar
Kushinagar new year - फोटो : अमर उजाला।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने बताया कि मंदिर क्षेत्र में लगने वाले नव वर्ष मेला की तैयारी हो चुकी है। देवरिया से आने वाले पर्यटक मैत्रेय शिलान्यास स्थल के पास अपना वाहन पार्क करेंगे। पडरौना व बिहार से आने वाले पर्यटकों के लिए कुशीनगर इंटर कॉलेज डिग्री कालेज के परिसर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था है। गोरखपुर से आने वाले पर्यटक फोरलेन के किनारे कुशीनगर स्टेडियम में अपना वाहन पार्क करेंगे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
new year 2021 celebration complete in Kushinagar
Kushinagar new year - फोटो : अमर उजाला।

रामकोला व पनियहवा भी आ सकते हैं
कुशीनगर में घूमने लायक कई अन्य स्थान भी हैं। अगर आप किसी कारण से कुशीनगर नहीं आ पा रहे हैं तो रामकोला के विश्व दर्शन मंदिर या फिर पनियहवा में गंडक नदी के किनारे रेत पर टहलने का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए भी तैयारियां हो चुकी हैं। विश्व दर्शन मंदिर में एक साथ दुनिया के विभिन्न धर्मों व पंथों के प्रमुख देवी-देवता व महापुरूषों का दर्शन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
new year 2021 celebration complete in Kushinagar
Kushinagar new year - फोटो : अमर उजाला।

यहां पनियहवा में रेत के किनारे टहलकर मछली-भूजा का आनंद भी ले सकते हैं। गंडक नदी के पनियहवा घाट के किनारे रेत पर जगह-जगह छोटे स्टॉल लगे हैं, जहां लोग बैठ सकते हैं। यहां गुनगुनी धूप का आनंद ले सकते हैं। नदी में एक मोटर बोट भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed