{"_id":"5e07166c8ebc3e87f2539d7f","slug":"new-year-2020-celebration-alert-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर जश्न मनाना पड़ सकता है भारी, ऐसी हरकतों पर जा सकते हैं जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ईयर जश्न मनाना पड़ सकता है भारी, ऐसी हरकतों पर जा सकते हैं जेल
Sat, 28 Dec 2019 03:13 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 28 Dec 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
न्यू ईयर का जश्न मनाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल की खुशी में परिवार, दोस्तों के साथ जश्न मनाने, घूमने-फिरने निकलने वालों को पुलिस सुरक्षा देगी। शहर के सभी मॉल, प्रमुख बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस का पहरा रहेगा।
(फाइल फोटो)
- फोटो : pti
नव वर्ष के मौके पर पुलिस शहर के विंध्यवासिनी पार्क, नौका विहार, रेल म्यूजियम, विनोद वन, बुढ़िया माता मंदिर, गोरखनाथ मंदिर, सिटी मॉल, नौका विहार, मोहद्दीपुर के दो मॉल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों आदि जगहों पर लगातार गश्त करेगी। इन स्थानों पर सादी वर्दी में क्राइम ब्रांच और थाने की पुलिस मौजूद रहेगी। साथ ही ड्रोन कैमरे से इन स्थानों पर निगरानी भी जाएगी।
(फाइल फोटो)
एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि नव वर्ष के मौके पर हुड़दंग करने वालों से पुलिस काफी सख्ती से निपटेगी। मनचलों पर पैनी नजर रखी जाएगी। इसके लिए सभी थानों की पुलिस और एडिशनल एसपी और सीओ को निर्देश दिया गया है। खास कर महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती की जाएगी। उनकी चेकिंग ब्रेथ एनलाइजर मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। सभी पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
(फाइल फोटो)
दस बजे तक ही बजा सकेंगे डीजे
अगर मोहल्ले में न्यू ईयर की तैयारी कर रहे हैं तो इसकी अनुमति प्रशासन से लेनी होगी। इसमें दस बजे के नियम का पुलिस सख्ती से पालन कराएगी। इस अवधि के बाद कहीं पर भी कोई डीजे या तेज आवाज में गाना बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नए साल का जश्न। (फाइल फोटो)
तैयार किया जा रहा यातायात प्लान
एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि शहर में कई नए मॉल और नौका विहार पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात प्लान तैयार किया जा रहा है। परिवार के साथ निकलने वाले लोगों को कहीं कोई दिक्कत न आए इसका खास ख्याल रखा जाएगा। जल्द ही प्लान तैयार कर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी जाएगी।