फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नेपाल के बुटवल में राजधानी को बनाए रखने की मांग को लेकर प्रदर्शन, लोगों ने लगाए सरकार विरोधी नारे

Mon, 05 Oct 2020 09:08 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Oct 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
Nepali citizens and political leaders Protest for demanding to Butwal maintain capital city
नेपाल में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

नेपाल में बुटवल के बजाय दांग को प्रदेश नंबर पांच की राजधानी बनाए जाने के प्रस्ताव को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। रविवार को इस मुद्दे को लेकर बुटवल में स्थानीय नागरिक सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने सरकार के खिलाफ रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा धेराव की सूचना पर रूपनदेही जिले की पुलिस ने बुटवल के पांच स्थानों पर निषेधाज्ञा लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

Nepali citizens and political leaders Protest for demanding to Butwal maintain capital city
नेपाल में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्य विपक्षी पार्टी नेपाली कांग्रेस द्वारा आयोजित रूपनदेही बंद रविवार को सुबह से ही प्रभावी रहा। इस बीच, जिला प्रशासन कार्यालय, रुपनदेही ने शनिवार शाम को नोटिस जारी किया, जिसमें बुटवल में सरकारी कार्यालयों, विधानसभा के आस पास सम्मेलन या नारा रैली निकालने पर रोक रहेगी। लेकिन, संयुक्त संघर्ष समिति नेटवर्क रुपनदेही ने बुटवल में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही नेपाली कांग्रेस पार्टी द्वारा बंद के आह्वान और जिला प्रशासन कार्यालय द्वारा जारी प्रतिबंध के खिलाफ एक बैठक की गई।

Nepali citizens and political leaders Protest for demanding to Butwal maintain capital city
नेपाल में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

नेपाली कांग्रेस कमेटी रूपनदेही के सचिव विष्णु पोखरेल ने कहा कि प्रदेश सरकार हम लोगों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। अब दांग को राजधानी बनाए जाने का प्रस्ताव गलत है। व्यापारिक संगठनों ने राजधानी बुटवल को स्थानांतरित करने के प्रस्ताव के विरोध में सोमवार को पूर्व लुंबिनी क्षेत्र के छह जिलों में हड़ताल का आह्वान किया है। खिम बहादुर हमाल, एजाज आलम, माधव पौडेल, सामून जीसी, दधीराम खरे ने कहा कि सरकार ने जनता की भावना को ठेस पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nepali citizens and political leaders Protest for demanding to Butwal maintain capital city
नेपाल में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध
रूपनदेही जिले के लोगों ने निषेधाज्ञा के बीच नेपाली कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन की रैली में सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध दर्ज कराया। ज्यादातर लोग सड़कों पर नहीं आए और सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
Nepali citizens and political leaders Protest for demanding to Butwal maintain capital city
नेपाल में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन
प्रदेश नंबर पांच की स्थायी राजधानी बुटवल से दांग बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ बुटवल में दो दर्जन व्यापारिक संगठनों ने संयुक्त प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन उस स्थान पर हुआ। जहां जिला प्रशासन कार्यालय ने चार दिनों के लिए नो-गो जोन घोषित किया था। राजधानी को बनाए रखने की मांग को लेकर उद्योगपतियों, व्यापारियों और आम जनता ने रूपनदेही में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed